
Aaj ka Rashifal। आज 02 फरवरी 2025 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवा है। रविवार को सूर्य देव को समर्पित किया जाता है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने से स्वास्थ्य, धन और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।
मेष राशि
(Aries)
शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा
लकी नंबर – 1
आज आपको दिनभर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। खर्च भी बढ़ सकता है और बेवजह के खर्चे बढ़ेंगे। निवेश करते समय सतर्क रहें। परोपकार करते समय ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा नुकसान न हो। लेन-देन करते समय भी सोच-समझ कर करें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। लेकिन लाभ की लालच में न फंसे। आपके फैसले में असमंजस रहेगा, जिससे आप भ्रमित हो सकते हैं।
वृषभ राशि
(Taurus)
शुभ रंग – लाल और मैरून
लकी नंबर – 9
आज का दिन खुशी से भरा रहेगा। व्यापार में लक्ष्मीजी की कृपा से आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार में फायदेमंद साबित होंगे। छोटी सी यात्रा भी सुखद रहेगी। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप उत्साहित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा, लेकिन नियमित व्यायाम करने से और बेहतर होगा। अगर आप बिजनेस में हैं, तो कई अच्छे सौदे आपके सामने आ सकते हैं। आज आपको अपने दोस्तों से मदद मांगनी पड़ सकती है।
मिथुन राशि
(Gemini)
शुभ रंग – क्रीम और सफेद
लकी नंबर – 7
आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से खुशी और संतुष्टि का अनुभव होगा। कामकाजी क्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी, जिससे आपके उत्साह में बढ़ोतरी होगी। सहकर्मियों का समर्थन भी मिलेगा। समाज में आपको सम्मान मिलेगा और लोग आपकी सराहना करेंगे। परिवार के साथ समय बिताना भी सुखद रहेगा। व्यवसाय में प्रमोशन की संभावना बन सकती है। सरकारी कामकाज भी आसानी से पूरे होंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ खुश रहेंगे। स्वास्थ्य और मूड दोनों अच्छे रहेंगे, जिससे आप अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
कर्क राशि
(Cancer)
शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा
लकी नंबर – 1
आज आप धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे और धार्मिक स्थल पर जाने से खुशी मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मन भी शांत रहेगा। अचानक धनलाभ और आपके भाग्य में अच्छा परिवर्तन हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आप नए कामों को करने की ओर प्रेरित होंगे। आपको अपनी संवेदनशीलता के कारण सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो यह आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।
सिंह राशि
(Leo)
शुभ रंग – लाल और मैरून
लकी नंबर – 9
आज आपको अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। अगर आप घर का खाना खाएंगे तो बेहतर रहेगा। मानसिक रूप से नकारात्मकता हो सकती है, इसे दूर करने की कोशिश करें। आध्यात्मिकता में रुचि, ध्यान और जप से आप सही रास्ते पर चलेंगे और मानसिक शांति पाएंगे। अगर आप किसी नए रिश्ते में शामिल होने का सोच रहे हैं, तो अभी सही समय नहीं है। लेकिन जो पहले से ही रिश्ते में हैं, वे अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप अपने साथी के प्रति सहानुभूति महसूस करेंगे और अच्छे दोस्त की तरह समय बिताएंगे।
कन्या राशि
(Virgo)
शुभ रंग – क्रीम और सफेद
लकी नंबर – 7
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपको यश और प्रतिष्ठा मिलने में कोई कठिनाई नहीं होगी। व्यापार में आपके भागीदारों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। वस्त्र और आभूषण खरीदने से मन खुश रहेगा। दोस्तों के साथ यात्रा का आनंद ले सकेंगे। आप मजाकिया मूड में होंगे और अपने साथी को प्यार देंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आप कई लोगों के साथ काम करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य से संबंधित कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। फिर भी, अपने खानपान की आदतों पर ध्यान दें ताकि आप किसी भी स्वास्थ्य समस्या से बच सकें।
तुला राशि
(Libra)
शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा
लकी नंबर – 1
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा और सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। आप परिवार के साथ खुशहाल समय बिता सकेंगे। वाणी पर संयम रखना जरूरी है और खर्चों को नियंत्रित रखना भी महत्वपूर्ण होगा। काम में सफलता और यश मिलेगा। दिन के अंत में काम की थकान महसूस हो सकती है। आज का दिन काम के मामले में सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि
(Scorpio)
शुभ रंग – सिल्वर और सफेद
लकी नंबर – 2
आज आपको वाद-विवाद से बचना चाहिए। संतानों को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा, जिससे उनका उत्साह बढ़ेगा। शेयर-सट्टे में पैसा न लगाने की सलाह दी जाती है। अगर संभव हो तो यात्रा या प्रवास को टाल दें। आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए यह समय अच्छा है और परिश्रम के अनुसार सफलता भी मिलेगी। प्यार में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। अपने साथी को थोड़ा स्पेस देने से बाद में आपको खुशी मिलेगी।
धनु राशि
(Saggittarius)
शुभ रंग – काला और नीला
लकी नंबर – 8
आज मानसिक रूप से आपको उत्साह की कमी महसूस हो सकती है, जिससे मन में अशांति रहेगी। पारिवारिक माहौल भी कुछ तनावपूर्ण हो सकता है, क्योंकि परिवारजनों के साथ अनबन हो सकती है। संपत्ति के दस्तावेज़ों में ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि धन की हानि हो सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है और छाती में भी हल्की पीड़ा महसूस हो सकती है। आप अपने पार्टनर के साथ इमोशनल हो सकते हैं। आप दिल से चीजों को महसूस करते हैं, इसलिए अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने की कोशिश करें, ताकि यह आपके रिश्तों को प्रभावित न करे। आज ऊर्जा की कमी के कारण आप जल्दी चिढ़ सकते हैं, इसलिए नए काम को टालना बेहतर रहेगा।
मकर राशि
(Capricorn)
शुभ रंग – काला और नीला
लकी नंबर – 8
आज आपका दिन मित्रों और परिवारजनों के साथ खुशी से बितेगा। आप किसी पर्यटन स्थल पर भी जा सकते हैं। संपत्ति से संबंधित काम आज आपको आसानी से निपटाने का अवसर मिलेगा। व्यवसायी लोगों के लिए यह समय अच्छा है। विद्यार्थियों को समय के अनुकूलता मिलेगी और वे अपनी मेहनत में सफल होंगे। प्रतिस्पर्धी भी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने के भी संकेत हैं। आप आज नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
कुंभ राशि
(Aquarious)
शुभ रंग – सफेद और गुलाबी
लकी नंबर – 6
आज मानसिक रूप से आपको भ्रम हो सकता है, जिससे कोई निर्णय लेना मुश्किल होगा। निरर्थक खर्चों से बचने की कोशिश करें। अगर आप वाणी पर संयम नहीं रखते हैं, तो परिवारजनों के साथ अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने अभ्यास में मन की एकाग्रता पर ज्यादा ध्यान देना होगा। काम में सफलता में थोड़ी देर हो सकती है। वित्तीय और पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन यह आपके स्वास्थ्य या मूड को प्रभावित नहीं करेगा।
मीन राशि
(Pisces)
शुभ रंग – भूरा और सलेटी
लकी नंबर – 4
शारीरिक और मानसिक रुप से आपका स्वास्थ्य प्रसन्नता से भरा रहेगा। उत्साहपूर्ण वातावरण होने से नए कार्य का प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों और परिवारजनों के साथ प्रवास पर जाना हो सकता है। धनप्राप्ति के योग है। धार्मिक यात्रा अथवा धार्मिक कार्य के आज योग है।
ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 02 February 2025 : माघ शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि, जानें आज का शुभ मुहूर्त