ग्वालियरमध्य प्रदेश

ग्वालियर : शादी में खाना खाने के बाद 20 से ज्यादा लोग हुए बीमार, अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर

ग्वालियर डबरा के छपरा गांव में शादी समारोह में खाना खाने के बाद 20 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। देर रात अचानक से एक साथ बच्चे और बड़े उल्टियां करने लगे। सभी को देर रात एंबुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से डबरा सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिससे मरीजों को काफी परेशानी हुई। रविवार को डॉक्टर पहुंचे और मरीजों का उपचार किया गया।

ये भी पढ़ें: दतिया : सरपंच के लिए नामांकन भरने पहुंची महिला के परिजनों से मारपीट, 2 लोगों पर FIR दर्ज

शादी में खाना से बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, डबरा स्थित छपरा गांव में शनिवार को एक परिवार में शादी समारोह का आयोजन था। शादी में खाना खाने के बाद सभी अपने घर पहुंचे। रात करीब 1 से 2 बजे के बीच बच्चों और कुछ बड़े लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टियां होने लगीं। इसके बाद बच्चों को लगातार उल्टी और दस्त होने और एक घंटे में उनके लस्त पस्त हो जाने के बाद परिजन तत्काल एम्बुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रालियों की मदद से सभी को डबरा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनको भर्ती कराया। करीब 20 से ज्यादा बच्चे और बड़ों की यही हालत थी।

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर थे गायब

सिविल हॉस्पिटल में बीमार बच्चों को लेकर गांव के लोग पहुंचे तो वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर गायब थे। सिर्फ नर्स और स्टॉफ के भरोसे सारे मरीज थे। किसी तरह उनको ग्लूकोज लगाया गया। रविवार सुबह तक डॉक्टर वहां नहीं पहुंचे थे। जब डबरा विधायक सुरेश राजे वहां पहुंच गए और उन्होंने हंगामा कर अफसरों को फोन किए तो वहां डॉक्टर पहुंचे हैं।

बच्चों को किया ग्वालियर रेफर

इनमें से कुछ बच्चों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। वहीं कुछ परिजन प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के लिए मरीज को लेकर निकल गए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button