
इंदौर। क्राइम ब्रांच द्वारा बर्खास्त आरक्षक को गिरफ्तार किया है जो कि उमरिया जिले से लंबे समय से फरार था। आरक्षक द्वारा एक व्यापारी के साथ लूट का प्रकरण दर्ज था। जहां उमरिया पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में थी। आरोपी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था। वहीं आरोपी को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर उमरिया पुलिस को सौंप दिया है।
आरोपी पर था इनाम घोषित
डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी पुष्पेंद्र सिंह बरकडे़ निवासी शहडोल जो कि लंबे समय से उमरिया में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। लेकिन, विभागीय शिकायत होने के बाद उसे विभाग द्वारा बर्खास्त कर दिया गया था। आरोपी ने उमरिया के एक व्यापारी से पिस्टल दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी पर उमरिया पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।
उमरिया पुलिस को सौंपा आरोपी
उमरिया पुलिस ने इंदौर क्राइम ब्रांच से संपर्क साधा। इसके बाद आरक्षक की सभी जानकारी प्रदान की। जहां पर बर्खास्त आरक्षक पर 30 हजार रुपए का इनाम था, उसने वहीं के एक व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। वह लंबे समय से इंदौर में फरारी काट रहा था। आरोपी पुष्पेंद्र बरकडे़ को गिरफ्तार कर इंदौर क्राइम ब्रांच में उमरिया पुलिस को सौंपा है।
#इंदौर : #क्राइम_ब्रांच ने फरार बर्खास्त आरक्षक #पुष्पेंद्र_सिंह_बरकडे़ को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से वह फरार चल रहा था : निमिष अग्रवाल, डीसीपी#MPNews #PeoplesUpdate @MPPoliceDeptt #Arrest @CP_INDORE #CrimeBranch pic.twitter.com/7sOBV735JC
— Peoples Samachar (@psamachar1) March 16, 2023
ये भी पढ़ें: इंदौर : मादक पदार्थ के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, विदेशी कंपनी के कॉल सेंटर में करते थे काम