जबलपुरमध्य प्रदेश

पीएम की सुरक्षा में चूक पर हंगामा: जबलपुर में बीजेपी ने निकाला मशाल जुलूस, लोकतंत्र का सबसे शर्मनाक कृत्य बताया

पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर बहुत बवाल हो रहा है। जबलपुर सांसद राकेश सिंह की अगुवाई में गुरुवार को मालवीय चौक में मशाल जुलूस निकाल कर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश प्रकट किया। जुलूस में चन्नी तुम कुछ शर्म करो, कुछ तो अच्छे कर्म करो की नारेबाजी की गई।

बीजेपी ने मशाल जुलूस निकाल कर पंजाब की घटना पर विरोध जताया।

सीएम चन्नी पर साधा निशाना

सांसद राकेश सिंह ने कांग्रेस की पंजाब राज्य सरकार और उसके सीएम चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि विश्व में सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में राज्य सरकार द्वारा इस तरह कोताही की जाए। गलती करने के साथ उसे अलग-अलग तर्क से सही ठहराने का प्रयास देश के इतिहास में पहली बार हुआ है। सोनिया गांधी व राहुल गांधी के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी को देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

सूचित करने के बाद भी रोड बाधित मिला

सांसद राकेश सिंह ने कहा, राजनीतिक दल के नाते विरोध हो सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री पूरे देश के होते हैं। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में मोदीजी पंजाब के दौरे पर गए। मौसम खराब था। खराब मौसम के बाद राज्य सरकार को सूचित किया गया कि वे सड़क मार्ग से जाएंगे। उनकी सहमति के बाद वे गए तो रोड को बाधित कर दिया गया। पीएम के काफिले के सामने लोग आते हैं। रास्ता रोकते हैं। 20 मिनट तक अराजकता की स्थिति बनती है। विश्व में ऐसा कहीं नहीं देखा गया। इस पर देश की जनता को जवाब देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: बुल्ली बाई ऐप मामला: असम में गिरफ्तार मास्टर माइंड निकला वीआईटी का स्टूडेंट, बीटेक की कर रहा था पढ़ाई, किया रेस्टीकेट

संबंधित खबरें...

Back to top button