जेल में पूर्व पार्षद और भू-माफिया के बीच विवाद:समय रहते जेल प्रशासन ने संभाला मामला
इंदौर सेंट्रल जेल में शनिवार शाम पूर्व पार्षद अनवर कादरी और भू-माफिया हेमंत यादव के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति बन गई। दोनों के बीच कहासुनी धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। जेल प्रहरियों ने समय रहते हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। दोनों आरोपी अलग-अलग चर्चित मामलों में जेल में बंद हैं।

इंदौर की सेंट्रल जेल में शनिवार शाम उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत और भू-माफिया हेमंत यादव आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला धक्का-मुक्की और गिरेबान पकड़ने तक पहुंच गया। हालांकि जेल प्रहरियों और अधिकारियों ने समय रहते हस्तक्षेप कर विवाद को शांत करा दिया।












