फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर 32 साल नौकरी,नहीं मिलेगी पेंशन; हाईकोर्ट से याचिका खारिज
फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर मध्य प्रदेश में एससी श्रेणी के तहत लेक्चरर की नौकरी हासिल करने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। अदालत ने पेंशन के दावे को खारिज करते हुए कहा कि अवैध प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी का लाभ लेने वाला व्यक्ति सेवानिवृत्ति के बाद कानूनी सुरक्षा का हकदार नहीं हो सकता।
Sanjay Tiwari
19 Sep 2026



























