बुधनी :हरी सब्जियों और स्नैक्स की बोरियों के नीचे छिपी मिली 7 लाख की शराब, पुलिस देख बोलेरो छोड़ जंगल में भागा तस्कर
सीहोर के बुधनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्नैक्स की बोरियों और सब्जी क्रेटों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 1187.28 लीटर अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब जब्त की। बोलेरो पिकअप समेत करीब 11 लाख रुपये का माल बरामद हुआ, जबकि चालक जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
Sunil Sharma
4 Aug 2026




























