नई दिल्ली। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट या UGC NET 2021 का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी ऑफिशियल साइट पर रिवाइज्ड एग्जाम डेट्स जारी की हैं। परीक्षा 20 नवंबर 2021 से शुरू होगी। इस परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से किया जाना है। UGC NET 2021 एग्जाम की डेट दिसंबर 2020 और जून 2021 के पेपर के लिए है।
UGC NET 2021 एग्जाम शेड्यूल
स्टूडेंट्स द्वारा अन्य परीक्षाओं के साथ संभावित क्लैश को देखते हुए एग्जाम टालने को लेकर रिक्वेस्ट की जा रही थी। इस पर विचार करने के बाद ही UGC NET 2021 एग्जाम स्थगित कर दी गई थीं और नया शेड्यूल जारी किया गया। नए एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक परीक्षाएं 20 नवंबर से 30 नवंबर 2021 और 1 से 5 दिसंबर 2021के बीच आयोजित की जाएंगी।
UGC NET 2021 की तारीखें
पहला चरण – 20, 21, 22, 24, 25, 26, 29 और 30 नवंबर 2021
दूसरा चरणा – 1, 3, 4 और 5 दिसंबर 2021
जल्द जारी होंगे UGC NET 2021 के एडमिट कार्ड
UGC NET 2021 परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं और अब जल्द ही एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे तारीख, समय, वेन्यू आदि होंगे और उम्मीदवारों को इसे अपने साथ परीक्षा हॉल में ले जाना अनिवार्य होगा।