राष्ट्रीय

गुजरात में डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन, PM मोदी बोले- अमृतकाल में विकास का नया संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के गांधीनगर में भारतीय फर्मों के उत्पादों को प्रदर्शित करने वाले देश के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया। इस बार के डिफेंस एक्सपो में दुनिया रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की झलक देखेगी। एक से बढ़कर एक मारक हथियार, रक्षा के साजो-सामान जिसके लिए कभी हम दूसरे देशों पर निर्भर थे, वो अब अपने देश में बनने लगे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यही देश पहले कबूतर छोड़ा करता था, आज चीता छोड़ने का सामर्थ्य रखता है।

‘अमृतकाल में विकास का नया संकल्प’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि डिफेंस एक्सपो 2022 का ये आयोजन नए भारत की ऐसी भव्य तस्वीर खींच रहा है, जिसका संकल्प हमने अमृतकाल में लिया है। इसमें राष्ट्र का विकास भी है, राज्यों का सहभाग भी है। इसमें युवा शक्ति भी है, युवा सपने भी हैं। इसमें युवा संकल्प भी है, युवा सामर्थ्य भी है। इसमें विश्व के लिए उम्मीद भी है, मित्र देशों के लिए सहयोग के अवसर भी हैं।

कार्यक्रम में पीएम मोदी की बड़ी बातें

  • गुजरात की धरती पर सशक्त, सामर्थ्य और आत्मनिर्भर भारत के इस महोत्सव में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। देश के प्रधानमंत्री के रूप में आपका स्वागत करना जितना गौरवपूर्ण है, उतना ही गौरवपूर्ण इस धरती के बेटे के रूप में आप सभी का स्वागत करने का गर्व है।
  • हमारे देश में डिफेंस एक्स्पो पहले भी होते रहे हैं, लेकिन इस बार का डिफेंस एक्स्पो अभूतपूर्व है। एक नई शुरुआत का प्रतीक भी है। ये देश का ऐसा पहला डिफेंस एक्स्पो है जिसमें केवल भारतीय कंपनियां ही भाग ले रही हैं, केवल मेड इन इंडिया रक्षा उपकरण ही हैं।
  • आज ग्लोबलाइजेशन के दौर में मर्चेंट नेवी की भूमिका का विस्तार हुआ है। दुनिया की भारत से अपेक्षाएं बढ़ी हैं। मैं विश्व को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपकी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए भारत हर कोशिश और प्रयास करता रहेगा, हम कभी पीछे नहीं हटेंगे।
  • ये डिफेंस एक्स्पो भारत के प्रति वैश्विक विश्वास का प्रतीक भी है। इतने सारे देशों की उपस्थिति के जरिए, विश्व का बहुत बड़ा सामर्थ्य गुजरात की इस धरती पर जुट रहा है।

ये भी पढ़ें- Congress President Election : मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने, थरूर ने मानी हार; राहुल गांधी बोले- खड़गे तय करेंगे मेरी क्या भूमिका होगी

  • सरकार में आने के बाद हमने डीसा में ऑपरेशनल बेस बनाने का फैसला लिया और हमारी सेनाओं की ये अपेक्षा आज पूरी हो रही है। ये क्षेत्र अब देश की सुरक्षा का एक प्रभावी केंद्र बनेगा।
  • Space में भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए भारत को अपनी इस तैयारी को और बढ़ाना होगा। हमारी डिफेंस फोर्सेस को नए Innovative Solutions खोजने होंगे। Space में भारत की शक्ति सीमित न रहे और इसका लाभ भी केवल भारत के लोगों तक ही सीमित न हो, ये हमारा मिशन भी है और विजन भी है।
  • रक्षा क्षेत्र में भारत Intent, Innovation और Implementation के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है। आज से 8 साल पहले तक भारत की पहचान दुनिया के सबसे बड़े डिफेंस इंपोर्टर के रूप में होती थी।
  • लेकिन न्यू इंडिया ने Intent दिखाया, इच्छाशक्ति दिखाई और मेक इन इंडिया आज रक्षा क्षेत्र की सक्सेस स्टोरी बन रहा है। पिछले 5 वर्षों में हमारा रक्षा निर्यात 8 गुना बढ़ा है।
  • भारतीय नौसेना ने INS-विक्रांत जैसे अत्याधुनिक एयरक्राफ्ट कैरियर को अपने बेड़े में शामिल किया है। ये इंजीनियरिंग का विशाल और विराट मास्टरपीस कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने स्वदेशी तकनीक से बनाया है।
  • भारतीय वायुसेना ने मेक इन इंडिया के तहत बनाए गए प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर को शामिल किया है।
  • देश बदल रहा है। आज भारत की युवा शक्ति, भारत का सामर्थ्य विश्व के लिए आशा का केंद्र बन रहा है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button