ताजा खबरराष्ट्रीय

ED-CBI के एक्शन को लेकर गुजरात में गरजे अखिलेश यादव, बोले- कांग्रेस की राह पर बीजेपी…

अहमदाबाद। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सत्य और अहिंसा का रास्ता भूल गई है। बीजेपी सरकार बुलडोजर के रास्ते पर है। बीजेपी भी वही रास्ता अपना रही है, जिस पर कांग्रेस चलती थी। सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, सब कांग्रेस के इशारे पर चलते थे। अब ये एजेंसियां बीजेपी सरकार के इशारे पर चल रही हैं। अखिलेश यादव ने भगवान श्रीकृष्ण और महात्मा गांधी की चर्चा कर यूपी और गुजरात के पुराने संबंधों का भी जिक्र किया।

अन्य खबरें भी पढ़ें…

उमरिया में ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, कई लोग घायल

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया में लोढा पेट्रोल पंप के पास हादसा हो गया। यहां ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे और महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए, इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के समय गाड़ी में 14 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, घायल परिजन बेटी के विवाह के बाद उन्हें लेने वर पक्ष के घर अमानगंज जा रहे थे। उसी दौरान सुबह 5 बजे के करीब ये हादसा हो गया। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंफोसिस के प्रेसिडेंट मोहित जोशी ने दिया इस्तीफा

इंफोसिस के प्रेसिडेंट मोहित जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मोहित जोशी पिछले 22 साल से इंफोसिस में काम कर रहे थे। इंफोसिस ने बताया है कि 11 मार्च, 2023 से मोहित छुट्टी पर रहेंगे और कंपनी के साथ उनका आखिरी दिन 09 जून, 2023 होगा। जानकारी के मुताबिक, जोशी अब टेक महिंद्रा के साथ अपना करियर आगे बढ़ाएंगे। उन्हें टेक महिंद्रा का प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ नियुक्त किया गया है।

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ध्रुव नारायण का कार्डियक अरेस्ट से निधन

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुव नारायण का शनिवार को निधन हो गया। डीआरएमएस अस्पताल के डॉक्टर ने उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि, दिल का दौरा पड़ने के चलते उनकी मौत हुई है। सीने में दर्द के चलते उनका ड्राइवर सुबह 6:40 बजे उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा था। वे चामराजनगर से दो बार सांसद रह चुके हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।

संबंधित खबरें...

Back to top button