
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। लार्डगंज में सोमवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
क्या है मामला ?
जानकारी के मुताबिक, घटना बलदेवबाग नगर निगम जोन स्थित डिसिल्वा स्कूल के सामने की है। जहां एक युवक के मुंह से खून निकल रहा था। मृतक युवक रिक्शा चालक था, जिसकी पहचान ज्ञान सिंह के रूप में हुई है, जो कुंडम का निवासी है। बताया जा रहा है कि ज्ञान सिंह हमेशा नशे में धुत रहता था।
हत्या की आशंका!
मृतक के शरीर से मिले गंभीर चोट के निशान से हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।