
दमोह जिले के पथरिया विधानसभा क्षेत्र की बसपा सीट से विधायक रामबाई सिंह परिहार ने मंगलवार रात को अपने जेल में बंद पति गोविंद सिंह का जन्मदिन पथरिया नगर के संजय चौराहे पर मनाया। इस दौरान दर्जनों समर्थक बर्थडे मनाने पहुंचे थे। इस दौरान विधायक ने कहा कि वह बसपा छोड़कर कहीं नहीं जाएंगी।
दमोह : पथरिया विधानसभा की बसपा विधायक रामबाई सिंह ने मंगलवार रात को जेल में बंद पति गोविंद सिंह का जन्मदिन पथरिया नगर के संजय चौराहे पर मनाया। #Rambai #DamohNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/Je1kh2tzBu
— Peoples Samachar (@psamachar1) June 15, 2022
विधायक ने समर्थकों को खिलाया केक
पथरिया की दबंग विधायक रामबाई ने अपने समर्थकों के साथ पूरे उत्साह और उमंग से अपने पति के जन्मदिन के मौके पर केक काटा और अपने समर्थकों और बच्चों को केक खिलाया। समर्थकों ने भी रामबाई को केक खिलाकर उन्हें पति के जन्मदिन की बधाई दी। वहीं रामबाई ने कहा जब उनके पति बाहर रहते थे और उनका जन्मदिन मनाते थे उतनी ही खुशी और उत्साह आज भी है। उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे उनके पति बाहर हों।
वो जाएं, मेरा अभी विचार नहीं
दमोह में पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया के भाजपा छोड़ने को लेकर किए गए सवाल पर विधायक ने कहा यहां वहां जाने वालों को कोई नहीं रोक सकता। वो उनकी मर्जी है, जहां जाना चाहे जाएं। पर मैं जहां हूं वहीं ठीक हूं। अभी मेरा कहीं जाने का कोई विचार नहीं है।
ये भी पढ़ें: MP Weather : इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
भाजपा में जाने की जाहिर की थी इच्छा
बता दें कि विधायक रामबाई पहले कई बार भाजपा की नीतियों की तारीफ कर चुकी हैं। भाजपा में जाने की इच्छा भी जाहिर कर चुकी है। यहां तक कि भाजपा कार्यालय में होने वाले आयोजनों में भी भाजपा नेता और मंत्रियों के साथ शामिल रहती हैं। इसलिए ये माना जाता है कि आगामी विधानसभा चुनाव के पहले रामबाई भाजपा में शामिल हो जाएंगी। हालांकि भाजपा से अभी तक उन्हें हरी झंडी नहीं मिली है। अभी भी पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने ये नहीं कहा कि वह बसपा छोड़कर कहीं नहीं जाएंगी।