
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 12 लाख के इनामी चार नक्सलियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। समर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास नीति की तहत 25-25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई है। पुलिस और बीएसएफ के अधिकारियों ने एसपी ऑफिस में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि चारों नक्सली माओवाद की खोखली विचारधारा, शोषण से तंग आकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया। चारों को प्रोत्साहन राशि दी गई है। लगातार चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन ऑपरेशन से नक्सली बैकफुट पर हैं। इसी के चलते एलओएस कमांडर सहित दो महिला और दो पुरुष नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। किया है।
LOS कमांडर समेत 4 नक्सलियों का सरेंडर
सुरक्षा बलों ने कहा कि लगातार चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन ऑपरेशन से नक्सली बैकफुट पर हैं। इसी के चलते एलओएस कमांडर सहित दो महिला और दो पुरुष नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बस्तर डिवीजन के कुएमारी एरिया में सक्रिय थे नक्सली। आत्मसमर्पण किए नक्सली उत्तर बस्तर डिवीजन के कुएमारी एरिया में सक्रिय थे। समर्पण करने वालों में एक एलओएस कमांडर और तीन एलओएस सदस्य शामिल हैं। दो पर 5-5 लाख रुपए और दो पर 2-2 लाख रुपए इनाम घोषित था।
27 जवान शहीद होने की घटना में शामिल थी महिला माओवादी
इसमें कुऐमारी एलओएस कमांडर सुरजन्ना उर्फ सीताय कोर्राम (28), जो नारायणपुर के कोसलनार गांव की रहने वाली है। सीताय कोर्राम को 2007 में बेनूर एलओएस कमांडर राजेश ने नक्सल संगठन में भर्ती कराया था। वर्ष 2007 से 2009 तक सीएनएम सदस्य, 2009 से 2011 तक बेनूर एलओएस सदस्य, 2012 से 2022 तक कुऐमारी एलओएस/एरिया कमेटी सदस्य और अब तक कुऐमारी एलओएस कमांडर के रूप में नक्सल संगठन में काम कर रही थी। कुल 24 नक्सल घटनाओं में शामिल रही। एलओएस कमांडर सुरजन्ना वर्ष 2010 में थाना धौंडाई जिला नारायणपुर के कोसलनार-माहराबेड़ा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल थी, जिसमें सुरक्षा बल के 27 जवान शहीद हुए। वर्ष 2013 में केशकाल में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर हुए फायरिंग की घटना में भी शामिल रही।
वहीं, अन्य तीन एरिया कमेटी सदस्य नरेश उर्फ लक्कु पुनेम (26) पिता सोमलू पुनेम निवासी ग्राम पुसनार, गंगालूर जिला बीजापुर (छग), सागर उर्फ गंगा दिड़दो (25) पिता नन्दा दिड़दो निवासी ग्राम वेर्रूम, क्रिस्टाराम जिला सुकमा और अंजू उर्फ सरिता शोरी (26) पिता सोनाराम शोरी निवासी ग्राम सुरेली, अंतागढ़ जिला कांकेर शामिल है।
ये भी पढ़ें- देश का ऐसा लीडर, जिसने नेतागीरी में जेब नहीं भरी, पत्नी उठाती थी खर्चा