
भोपाल। राजधानी में एक के बाद एक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में अब 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप भी भोपाल में खेली जा रही है। शुक्रवार को राजधानी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। भोपाल में ये प्रतियोगिता 17 मई तक खेली जाएगी।
ये भी पढ़ें: Asian Games Postponed: आखिर क्यों स्थगित किया गया चीन में होने वाला एशियन गेम्स? ये है बड़ी वजह
खेलमंत्री ने की खिलाड़ियों से मुलाकात
इस टूर्नामेंट में देशभर की 27 टीमों हिस्सा ले रही है। इसमें देशभर की बेहतरीन महिला हॉकी खिलाड़ी अपनी हॉकी स्टिक का जादू बिखेरती नजर आएगी। लगभग सभी टीमें राजधानी पहुंच गई है। वहीं शुक्रवार को खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भोपाल में हो रही 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप 2022 का शुभारंभ किया। उन्होंने दिल्ली और गुजरात के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की और बेहतर खेल के प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।
ये टीमें ले रही हिस्सा
12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप 2022 में मेजवान मप्र के अलावा चंडीगढ़, बिहार, हरियाणा, असम, बंगाल, पंजाब, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, आंध्र प्रदेश, पंडुचेरी, कर्नाटक, तमिलनाडु, अरूणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गोआ, गुजरात, केरल, तेलंगाना, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश की टीमें भाग लेंगी।
ये भी पढ़ें: IPL 2022 Final : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा IPL का फाइनल मुकाबला, देखें प्लेऑफ शेड्यूल