मुंबई। टेलीविजन के मशहूर धार्मिक सीरियल ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम के मित्र निषाद राज का किरदार निभाने वाले एक्टर चंद्रकांत पंड्या का निधन हो गया है। चंद्रकांत पांड्या ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। सीरियल में सीता बनीं दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। अभिनेता के निधन की खबर सामने आते ही सीरियल ‘रामायण’ से जुड़े सभी कलाकार और दर्शक शोक व्यक्त कर रहे हैं। राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और लक्ष्मण फेम अभिनेता सुनील लहरी ने भी एक पोस्ट शेयर कर शोक जताया।
कलाकारों का पोस्ट
दीपिका चिखलिया ने चंद्रकांत पांड्या के निधन पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, ‘#RIP चंद्रकांत पांड्या, “रामायण” के निषाद राज।‘

अरुण गोविल ने लिखा, ‘धारावाहिक “रामायण” में निषाद राज की भूमिका निभाने वाले चंद्रकांत पांडे जी का निधन कला जगत के लिए एक बड़ी हानि है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और सद्गति दें यही प्रार्थना है।‘
धारावाहिक रामायण में निषादराज की भूमिका निभाने वाले चंद्रकांत पांडे जी का निधन कला जगत के लिए एक बड़ी हानि है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और सद्गति दें यही प्रार्थना है।??
— Arun Govil (@arungovil12) October 21, 2021
सुनील लहरी ने लिखा, ‘रामायण के एक और कलाकार निषाद राज का अभिनय वाले कलाकार चंद्रकांत जी अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।‘
Ramayan ke Ek Aur kalakar Nishad Raj ka Abhinaya Karne Wale kalakar Chandrakant Ji Ab Hamare beech Nahin Rahe Bhagwan Unki Atma ko Shanti De?? Om Shanti pic.twitter.com/lrqj1NpmWT
— Sunil lahri (@LahriSunil) October 21, 2021
फिल्मों में भी किया काम
उनका जन्म 1 जनवरी 1946 में एक व्यवसायी परिवार में हुआ था। चंद्रकांत के पिता एक व्यापारी थे, जो गुजरात से आकर मुंबई में बस गए थे। इसके बाद चंद्रकांत का बचपन और उनकी पढ़ाई मुंबई में ही पूरी हुई। घरवाले अभिनेता को प्यार से बबला बुलाते थे।
‘रामायण’ में चंद्रकांत ने भगवान राम के बचपन के दोस्त की भूमिका निभाई थी। शो के अलावा उन्होंने ‘प्रेम लगन’, ‘परिवार ना पंखी’, ‘प्यार हो गया’, ‘होते होते प्यार हो गया’ और ‘चुंदड़ी नी लाज’ सहित कई फिल्मों में अभिनय किया। वह कुछ गुजराती फिल्मों में भी दिखाई दिए।

अरविंद त्रिवेदी का निधन
90 के दशक में रामायण लोकप्रिय सीरियल में से एक था। लॉकडाउन के दौरान फिर से इसका प्रसारण किया गया। तब भी दर्शकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी। बीते दिनों ही सीरियल के ‘रावण’ का निधन हो गया था। यह किरदार अरविंद त्रिवेदी ने किया था। बढ़ती उम्र के चलते वह कई बीमारियों से जूझ रहे थे।