
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के पार्टी छोड़ने पर देशभर में सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसी बहाने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लेते हुए राहुल गांधी की प्रस्तावित ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर तंज कसा है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस नेतृत्व अब अप्रासंगिक हो रहा है और कांग्रेस देशभर में अपना अस्तित्व खो रही है।
एक सप्ताह में तीन विकेट गिर गए : गृह मंत्री
मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ प्रारंभ होने से पहले ही कांग्रेस छोड़ो यात्रा शुरू हो गई है। उन्होंने कांग्रेस को डूबता जहाज बताते हुए कहा कि इस पार्टी में एक सप्ताह में तीन विकेट गिर गए। पहले आनंद शर्मा जी ने पद छोड़े। अब गुलाम नबी आजाद जी ने पार्टी छोड़ दी। परसों उनके प्रवक्ता ने कांग्रेस छोड़ी।
#गुलाम_नबी_आजाद के पार्टी छोड़ने पर गृह मंत्री का तंज, भारत जोड़ो यात्रा से पहले #कांग्रेस छोड़ो यात्रा शुरू हो गई है।@ghulamnazad #Congress @drnarottammisra #PeoplesUpdate pic.twitter.com/rRaRWXNwby
— Peoples Samachar (@psamachar1) August 26, 2022
मैंने पहले ही कहा था कि राहुल जी को कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए। हकीकत यह है कि कांग्रेस में भगदड़ का आलम है। धारा 370 हटी तभी से जम्मू-कश्मीर में तभी से आजादी की मयार शुरू कर दी थी। गुलाम नबी जी ने अपने इस फैसले से इस हवा को और तेज कर दिया है।
अपना अस्तित्व खो रही है कांग्रेस : वीडी शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर कहा कि देश के अंदर कांग्रेस के जिस प्रकार के हालत बने हैं। इसके चलते कांग्रेस देशभर में अपना अस्तित्व खो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लीडरशिप अप्रासंगिक हो गई है। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति में जिस प्रकार से देश के अंदर फूट डालकर ही राज किया जा सकता है ये जो मूल तत्व उनका है।
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि गुलाम नबी आजाद जैसे वरिष्ठ नेता ने भी आज कांग्रेस की गुलामी से मुक्ति पाई और इसलिए आज एक दृश्य दिखाई देता है कांग्रेस का पूरे देश के अंदर। मैं तो ऐसा मानता हूं की देश जिस प्रकार से मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। विश्वास जनता का जो भरतीय जनता पार्टी के प्रति उनके नेतृत्व में जागृत हुआ है। तुष्टिकरण की राजनीति से देश नहीं चल सकता।
ये भी पढ़ें: गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, सोनिया गांधी को लिखे 5 पन्नों के खत में छलका दर्द