
फाल्गुन हिंदू कैलेंडर का बारहवां और अंतिम महीना है। यह महीना रंगों, उल्लास और धार्मिक उत्सवों से भरा होता है। फाल्गुन के आगमन से ही वसंत ऋतु की शुरुआत होती है और प्रकृति नए रूप में खिल उठती है। इस महीने में मनाए जाने वाले त्योहारों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। फाल्गुन माह में मनाए जाने वाले त्योहारों से लोगों में एकता और भाईचारा बढ़ता है। आइए जानते हैं फाल्गुन माह के व्रत और त्योहार कब और किस दिन हैं….
फाल्गुन में आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार
- 13 फरवरी, गुरुवार- फाल्गुन माह का शुभारंभ, प्रतिपदा तिथि, ललिता जयंती
- 16 फरवरी, रविवार- द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
- 18 फरवरी, मंगलवार- यशोदा जयंती
- 20 फरवरी, गुरुवार- कालाष्टमी व्रत
- 24 फरवरी, सोमवार- विजया एकादशी
- 25 फरवरी, मंगलवार- भौम प्रदोष व्रत
- 26 फरवरी, बुधवार- फाल्गुन शिवरात्रि, महाशिवरात्रि, महाकुंभ का अंतिम स्नान
- 27 फरवरी, गुरुवार- फाल्गुन अमावस्या
- 28 फरवरी, शुक्रवार- फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रारंभ, प्रतिपदा तिथि
- 1 मार्च, शनिवार- फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती
- 3 मार्च, सोमवार- फाल्गुन विनायक चतुर्थी
- 4 मार्च, मंगलवार- स्कन्द षष्ठी
- 5 मार्च, बुधवार- मासिक कार्तिगाई
- 6 मार्च, गुरुवार- रोहिणी व्रत
- 7 मार्च, शुक्रवार- मासिक दुर्गाष्टमी, होलाष्टक का प्रारंभ
- 10 मार्च, सोमवार- आमलकी एकादशी, नृसिंह द्वादशी
- 11 मार्च, मंगलवार- आमलकी एकादशी पारण, भौम प्रदोष व्रत
- 13 मार्च, गुरुवार- होलिका दहन, छोटी होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
- 14 मार्च, शुक्रवार- होली, चैतन्य महाप्रभु जयंती, पहला चंद्र ग्रहण, फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान और दान
विवाह शुभ मुहूर्त
- फरवरी : 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21, 25
- मार्च : 3, 5, 6, 7, 11, 12, 13, 14
फाल्गुन माह का महत्व
- होली का महीना – इस माह में होलिका दहन और रंगों का पर्व होली मनाया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
- शिवरात्रि – महाशिवरात्रि भी फाल्गुन माह में आती है, जो भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र दिन माना जाता है।
- वैवाहिक शुभ मुहूर्त – इस महीने में कई विवाह और शुभ कार्य किए जाते हैं।
- वसंत ऋतु का आगमन – फाल्गुन से वसंत ऋतु की शुरुआत होती है, जिससे प्रकृति में नई चेतना आती है।
फाल्गुन माह में क्या करें?
- फाल्गुन माह में भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल मिलता है।
- होली का त्योहार मनाने से मन प्रसन्न होता है और रिश्ते मजबूत होते हैं।
- इस महीने में दान पुण्य करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
- कुछ लोग इस महीने में व्रत भी रखते हैं।
फाल्गुन माह में क्या न करें?
- इस महीने में झूठ बोलने से बचना चाहिए।
- किसी का अपमान करने से बचना चाहिए।
- क्रोध करने से बचना चाहिए।