
भोपाल। राजधानी में बुधवार शाम शाहपुरा A- सेक्टर ग्राउंड के पास दो मंजिला मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में तीन मजदूर आ गए। 2 मजदूरों को निकाल लिया गया है, जबकि एक का रेस्क्यू किया जा रहा है। घायलों को जेपी अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचीं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने भी घटनास्थल पहुंचकर का जायजा लिया।
ये भी पढ़ें: भोपाल के फरार गैंगस्टर मुख्तार मलिक से राजस्थान में गैंगवार, एक की मौत; मछली पकड़ने को लेकर हुआ विवाद
भोपाल : शाहपुरा A सेक्टर में 3 मंजिला मकान गिरा, कई मजदूर मकान के मलबे में दबे. नगर निगम फायर ब्रिगेड रेस्क्यू टीम एवं बचाव दल घटना स्थल के लिए रवाना. #BreakingNews #BhopalNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/zZL7WSGsS1
— Peoples Samachar (@psamachar1) June 1, 2022
ढहाया जा रहा था मकान का हिस्सा
भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक से दो मंजिला मकान की छत गिर गई। मकान के मलबे में चार मजदूर दबे गए थे। जिनमें से तीन को निकाल लिया गया है, जबकि एक का रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं बताया गया कि शाहपुरा ए-सेक्टर मकान नंबर-108 को री-कंस्ट्रक्शन के लिए उसकी तुड़ाई चल रही थी। मजदूर हथौड़े की मदद से तुड़ाई कर रहे थे। इसी बीच मकान भरभराकर गिर गया। नगर निगम फायर ब्रिगेड रेस्क्यू टीम एवं बचाव दल रेस्क्यू में जुटा हुआ है।

