अन्यखेलराष्ट्रीय

धाविका हिमा दास कोरोना पॉजिटिव, तीन दिन पहले ट्रेनिंग के लिए पहुंचीं थीं पटियाला

नई दिल्ली। फर्राटा धाविका हिमा दास की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह तीन दिन पहले ही ट्रेनिंग करने के लिए पटियाला पहुंची थीं। इस दौरान जब उनका कोविड टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बता दें कि हिमा जुलाई-अगस्त में हुए टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं थीं। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह ब्रेक पर थीं।

10 अक्टूबर को पटियाला पहुंचीं थीं

हिमा के स्थानीय कोच ने मीडिया को बताया कि वह 10 अक्टूबर को पटियाला पहुंचीं थीं। इससे पहले 8 और 9 अक्टूबर को वह गुवाहाटी में थीं। इस दौरान वह थोड़ी थकान महसूस कर रहीं थीं। पाटियाला आने के बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था

बता दें कि हिमा टोक्यो ओलिंपिक से पहले बेहतरीन फॉर्म में थीं। उन्होंने मार्च में हुए फेडरेशन कप के दौरान 23.21 सेकंड का समय निकाला था लेकिन टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने मार्क 22.80 सेकंड था जिसे वह पार नहीं कर पाईं। इसके बाद फिर उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिसके चलते उनके अभियान को झटका लगा था।

संबंधित खबरें...

Back to top button