पत्नी को 10 हजार, बच्चों को 3-3 हजार गुजारा भत्ता दें, हाईकोर्ट ने उज्जैन परिवार न्यायालय का आदेश रखा कायम
मप्र हाईकोर्ट ने उज्जैन परिवार न्यायालय के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें पति को पत्नी को 10 हजार और दोनों बच्चों को 3-3 हजार रुपए प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया गया था। पति ने राशि घटाने और पत्नी ने बढ़ाने की मांग की थी। कोर्ट ने दोनों की पुनरीक्षण याचिकाएं खारिज कर दीं।
Naresh Bhagoria
15 Oct 2026


























