भोपालमध्य प्रदेश

CM शिवराज ने किया सुभाष नगर ROB का लोकार्पण; बोले- मप्र की धरती पर बना रहे क्रांतिकारियों के स्मारक

भोपाल। शहर सुभाष नगर ROB का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लोकार्पण किया। इसके साथ ही प्रभात चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण भी किया। ब्रिज शुरू होने से 5 लाख की आबादी को होगा फायदा। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: MP को 3 इनक्यूबेशन सेंटर की सौगात, सीएम शिवराज ने किया भूमिपूजन, बोले- किसानों की प्रगति को मिलेगी नई दिशा

सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रभात नगर चौराहे पर सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण और आजाद हिंद फौज कॉन्सेप्ट पार्क का भूमिपूजन भी किया। सबसे पहले उन्होंने बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद आरओबी का लोकार्पण किया।

 

प्रभात चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

जनता के लिए खोला नेताजी का संग्रहालय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि सबसे पहले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चरणों में मेरा सादर नमन। भारत माता के अमर सपूत, जिन्होंने भारत माता को परतंत्रता की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। मप्र की धरती पर जो क्रांतिकारी हुए हैं, उनके स्मारक बनाने का कार्य किया जा रहा है। आज ही जबलपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल में सुभाष वार्ड को संग्रहालय के रूप में आम जनता के लिए खोल दिया गया है।

इंडिया गेट स्थापित होगी नेताजी की प्रतिमा

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस का समारोह 26 के बजाय 23 जनवरी से मनाने की घोषणा कर दी है। हम सभी उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधा

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि मां भारती के जिन सपूतों, अमर शहीदों, क्रांतिकारियों ने सर्वस्व बलिदान कर दिया, उन्हें कांग्रेस सरकार ने भुला दिया। बाद में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने और नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने सच्ची श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश को स्वतंत्रता के लिए जागृत किया, लेकिन कांग्रेस ने इतिहास में उन्हें वह स्थान नहीं दिया, जिसके वह हकदार थे। कांग्रेस ने इतिहास लिखते समय नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ अन्याय किया।

विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सपनों का भारत बनाने का प्रयास कर रहे हैं। भोपाल को फ्लाईओवर, मेट्रो जैसी एक नहीं, अनेकों सौगातें दी जा रही हैं। मध्यप्रदेश सरकार जनता के सहयोग से विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।

ये भी पढ़ें: सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जनता के लिए खुलेगा स्मारक, अंग्रेजों ने नेताजी को दो बार किया था कैद, बैरक में आज भी हैं उनकी यादें

40 करोड़ की लागत से बना है ब्रिज

जानकारी के मुताबिक, सुभाष नगर ROB से लगभग 5 लाख जनता को फायदा मिलेगा। बता दें कि 40 करोड़ रुपए की लागत से ब्रिज का निर्माण हुआ है। इसकी लंबाई 690 मीटर और चौड़ाई 15 मीटर है। गौरतलब है कि ROB नए और पुराने शहर को जोड़ेगा।

23 महीने पहले ब्रिज बनकर तैयार

सुभाष नगर ROB लगभग 23 महीने पहले बनकर तैयार हो चुका है। बता दें कि मेट्रो के पिलर-गर्डर लॉन्चिंग के चलते ROB से ट्रैफिक की शुरुआत नहीं हो पाई थी। मेट्रो का काम पूरा होने के बाद ROB से ट्रैफिक चालू करने का रास्ता साफ हुआ। हालांकि इससे पहले 5 से 12 जनवरी के बीच ROB से ट्रैफिक का ट्रॉयल हो चुका है। जिसके बाद डिवाइडर, रोटरी बनाई गई है।

ये भी पढ़ें: CM शिवराज आज सुभाष नगर ROB का लोकार्पण करेंगे, ‘नेताजी’ की प्रतिमा का होगा अनावरण

संबंधित खबरें...

Back to top button