
नई दिल्ली। खालिस्तानी समर्थकों ने दिल्ली के प्रगति मैदान पर कब्जा करने और तिरंगा उतारकर खालिस्तानी झंडा लगाने की धमकी दी है। एक ऑडियो मैसेज के जरिए दी गई इस धमकी में ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह का भी जक्रि किया गया। वहीं वॉशिंगटन में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा भारतीय पत्रकार ललित झा पर हमला किया गया।
किसे मिला ऑडियो मैसेज
पुलिस के मुताबिक, जिस पैसेंजर को यह धमकी भरा मैसेज मिला है वह एक एडवोकेट है। मुंबई से दिल्ली आने के दौरान इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उसके पास प्री-रिकॉर्डेड मैसेज आया। जिसमें खलिस्तानी समर्थक ने कहा कि, वे प्रगति मैदान को टेकओवर कर लेंगे और भारत के झंडे को हटाकर खालिस्तानी झंडा लगा देंगे।
ऑडियो मैसेज में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का भी जिक्र किया गया। इसके साथ ही पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बारे में आपत्तिजनक शब्द कहे गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने IGI एयरपोर्ट थाने में IPC की धारा 153, 153A, और 505 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रगति मैदान में होगा G-20 बैठक का आयोजन
बता दें कि, सितंबर 2023 में दिल्ली के प्रगति मैदान में G-20 बैठक का आयोजन होना है। इस दौरान वहां कई मीटिंग्स होंगी। एक तरफ पंजाब पुलिस खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश कर रही है तो वहीं अब प्रगति मैदान में खालिस्तानी झंडा लगाने की धमकी दी गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है।
अमेरिका में भारतीय पत्रकार पर हमला
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय पत्रकार ललित झा पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, भारतीय पत्रकार शनिवार (25 मार्च) दोपहर भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तान समर्थकों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को कवर कर रहा था। उसी दौरान प्रदर्शन कर रहे खालिस्तानी समर्थकों ने उनपर हमला कर दिया। खालिस्तानी समर्थकों ने ललित के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर उन्हें पीटा।
#WATCH | Khalistanis physically and verbally assaulted journalist Lalit K Jha outside Indian Embassy in Washington DC
(Video Source – Lalit K Jha)
(Note – Abusive language used) pic.twitter.com/MchTca4Kl6
— ANI (@ANI) March 26, 2023
ये भी पढ़ें- अमृतपाल सिंह मामला : इंदौर का शख्स पुलिस हिरासत में, हरियाणा से खालिस्तान समर्थक ने किया था कॉल