ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले- कमलनाथ जी चिंता मत करिए… 2023 में जनता आपको गहराई से आईना दिखाएगी

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। वीडी शर्मा ने कहा- जब 28 विधानसभाओं के उपचुनाव थे कमलनाथ जी… जब सरकार आपके नेतृत्व में दिग्विजय सिंह के इशारे पर चल रही थी। 15 महीने में हर गरीब के हक और अधिकार को छीन लिया था। वीडी शर्मा ने आगे कहा कि 28 विधानसभाओं के उपचुनाव थे कमलनाथ जी तब भी आप कुछ कह रहे थे, जनता ने आपको जवाब देकर आईना दिखा दिया था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जब भी मध्य प्रदेश में चुनाव होते हैं। जनता आपको आईना दिखा देती है। नगर निगम में भी दिखाया, नगर पालिका, नगर परिषद, सरपंचों में भी दिखाया। कमलनाथ जी चिंता मत करिए 2023 भी आएगा जनता आपको और गहराई से आईना दिखाएगी जाएगा।

आप पार्टी को लेकर वीडी शर्मा ने क्या कहा ?

आप पार्टी के विधानसभा चुनाव पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि एक और तंत्र विकसित हो रहा है। हमें उसकी चिंता नहीं है, हम अपने काम पर यकीन रखते हैं और हम अपना काम कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button