भोपालमध्य प्रदेश

Bhopal की राजवंश कॉलोनी में फैला करंट, गाय-सांप की मौत; गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

भोपाल। राजधानी भोपाल की राजवंश कॉलोनी में करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से गाय और सांप की मौत हो गई। मंगलवार सुबह कॉलोनी वासियों के मोर्चा खोला और करोंद बायपास चक्काजाम कर दिया। नगर निगम-बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। निशातपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। हालांकि, काफी देर तक रहवासी सड़क पर डटे रहे।

पानी में डूब जाता है ट्रांसफार्मर

राजवंश कॉलोनी के साथ विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। विहिप विभाग मंत्री राजेश साहू ने बताया कि कॉलोनी से गुजरे नाले पर अतिक्रमण हो गया है। इस कारण बारिश में कॉलोनी के कई घरों में 4 से 5 फीट पानी भर रहा है। यहां लगे बिजली के ट्रांसफार्मर भी पानी में आधा डूब जाता है। इस कारण करंट फैल रहा है। सोमवार रात में करंट से एक गाय की मौत हो गई। मंगलवार सुबह 5-5 सांप भी मरे हुए मिले। वहीं लोगों को करंट के झटके लगे हैं।

रहवासियों ने कई बार लगाई गुहार

घटना से गुस्साए लोग सुबह 10 बजे करोंद बायपास पर चक्काजाम करने पहुंच गए। चक्काजाम की खबर मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हटाया। हालांकि, लोग सड़क किनारे डटे रहे और जिम्मेदारों को मौके पर बुला रहे हैं। बता दें कि राजवंश कॉलोनी भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने हैं। रहवासियों का कहना है कि नाले से अतिक्रमण हटाने और ट्रांसफार्मर की ऊंचाई बढ़ाने के लिए बिजली कंपनी और नगर निगम से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें: भोपाल में डबल मर्डर : पत्नी और उसके प्रेमी की चाकू मारकर हत्या, सनकी पति इस वजह से था नाराज

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button