
इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में शुक्रवार देर रात दो मंजिला इमारत में अग्निकांड में एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ये आग शार्ट सर्किट से नहीं लगी है, बल्कि लगाई गई थी। इससे इस पूरे घटनाक्रम में एक बड़ा मोड़ आ गया है। इमारत में आग लगने के बाद विजय नगर पुलिस ने इस क्षेत्र के तीन डीवीआर जब्त किए। CCTV फुटेज में आरोपी वाहन में आग लगाता दिख रहा है। जिसके बाद आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई।
ये भी पढ़ें: इंदौर अग्निकांड : अंतिम सफर पर एक साथ गए पति-पत्नी, नम आंखों से लोगों ने दी विदाई
युवक ने युवती के वाहन में लगाई आग
इस अग्निकांड 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूत्रों के मुताबिक जिस युवक ने आग लगाई वह बिल्डिंग में रहने वाली युवती से एकतरफा प्यार करता था। युवती से उसकी किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद युवक ने उसी युवती के दोपहिया वाहन में आग लगा दी। ये आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम
पुलिस, एफएसएल टीम ने जब सीसीटीवी फुटेज देखे थे। पुलिस ने तीन डीवीआर अपने कब्जे में लिए थे। जब पुलिस, एमपीईबी, फॉरेंसिक टीम ने इन सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक बड़ा खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज में रात को दो बजकर 54 मिनट पर सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। लड़का इमारत में ही खड़ी एक बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। आग लगाने के बाद यह लड़का जाता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद यह लड़का फिर से इसी इमारत में आता दिखाई देता है। इसके बाद वह इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ करता है। इसके साथ ही वह बिजली के मीटर के साथ भी यह पूरा मामला किसी साजिश के तहत या तो आपसी रंजीश का प्रतीत हो रहा है। हालांकि स्वर्ण बाग की जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसके सीसीटीवी पूरी तरह से जल गए हैं।
ये भी पढ़ें: इंदौर में भीषण अग्निकांड: देर रात दो मंजिला इमारत में लगी आग, 7 लोग जिंदा जले; 8 की हालत गंभीर
इनकी हुई मौत
हादसे में जिनकी मौत हुई उनमें ईश्वर सिंह सिसौदिया (45), नीतू सिसौदिया (45), आशीष (30), गौरव (38) और आकांक्षा अग्रवाल (25) शामिल हैं। तीन अन्य की मौत हुई है। जिनकी पहचान नही हो पाई है।
हादसे में ये हुए घायल
फिरोज, मुनीरा, विशाल प्रजाप्रति, अरशद, सोनाली पंवार और अन्य लोग घायल हुए है। हादसे के बाद से बिल्डिंग का मालिक फरार है। पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
सीएम शिवराज ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं। मैंने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए दिए जाएंगे।