
स्पाइसजेट के बाद अब इंडिगो के विमान की पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि, फ्लाइट शारजाह से हैदराबाद जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तकनीकी खराबी के चलते विमान को पाकिस्तान के कराची में लैंड कराया गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरे विमान से हैदराबाद लाया जाएगा।
एहतियात के तौर पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
इंडिगो एयरलाइंस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पायलट द्वारा विमान में तकनीकी खराबी देखे जाने के बाद, एहतियात के तौर पर विमान को पाकिस्तान के कराची की ओर मोड़ दिया गया। सभी यात्रियों को यहां उतारा गया। फिलहाल, यात्रियों को हैदराबाद लाने के लिए कराची के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट की व्यवस्था की गई है।
5 जुलाई को स्पाइसजेट की हुई थी कराची में इमरजेंसी लैंडिंग
बता दें कि दो सप्ताह में कराची में भारतीय एयरलाइन की ये दूसरी इमरजेंसी लैंडिंग है। इससे पहले स्पाइसजेट के प्लेन को भी तकनीकी खराबी की वजह से कराची में उतारना पड़ा था।
5 जुलाई को दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट (SpiceJet) की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद पाकिस्तान के कराची में ही इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी। जिसके बाद स्पाइसजेट की दूसरी फ्लाइट से यात्रियों को दुबई ले जाया गया।
ये भी पढ़ें- 2 फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग : SpiceJet को पाकिस्तान में उतारा… पटना आ रही GoAir में आई खराबी
14 जुलाई को जयपुर में भी इंडिगो विमान की कराई गई थी इमरजेंसी लैंडिंग
तीन दिन पहले भी जयपुर में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इंजन में वाइब्रेशन होने के बाद ये इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी।
ये भी पढ़ें- इंडिगो ने फिर कैंसिल की फ्लाइट : इंदौर से रायपुर और नागपुर जाने वाली फ्लाइट निरस्त, यात्री हुए परेशान
ये भी पढ़ें- दिल्ली से जबलपुर जा रहे SpiceJet के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, 5 हजार फीट पर अचानक धुएं से भर गई फ्लाइट; देखें Video