इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर के बाणगंगा इलाके में तेज रफ्तार का कहर : क्रेन ने 5 लोगों को रौंदा, 4 की मौत; महिला की हालत गंभीर

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मंगलवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाणगंगा इलाके में तेज रफ्तार से आ रही क्रेन ने 5 लोगों को रौंद दिया। मौके पर चार लोगों ने दम तोड़ दिया। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे। शादी समारोह से लौट रहे थे सभी। जानकारी के मुताबिक, क्रेन के ब्रेक फेल होने के कारण यह पूरा हादसा हुआ है। हादसे के बाद बाइक क्रेन के नीचे फंस गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है।

बाणगंगा इलाके में क्रेन ने पांच लोगों को रौंदा।

हादसे में 10 वर्षीय मासूम की मौत

चश्मदीद ने बताया कि ब्रिज से क्रेन मशीन बहुत तेज रफ्तार में आ रही थी, आगे बस धीमी चल रही थी और बीच में बाइक चल रही थी। तेज गति में आ रही क्रेन ने बस को टक्कर मारा और फिर बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। दो बाइक पर दो-दो लोग सवार थे। हादसे में 10 वर्षीय मासूम की भी मौत की खबर है। रास्ते में चल रहे ऑटो रिक्शा में सवार लोग घायल हुए हैं।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चार लोगों ने दम तोड़ा।

क्रेन चालक गिरफ्तार

थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि क्रेन ब्रिज से नीचे उतरकर आ रही थी और सामने बाइक सामान्य गति में चल रही थी। क्रेन की तेज रफ्तार होने के कारण सामने चल रहीं दो बाइक उसके (क्रेन) नीचे आ गई। मृतक के शवों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घायल महिला को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रेन में फंसी दोनों बाइक को बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा क्रेन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद तत्काल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
क्रेन के नीचे दो पहिया वाहन हुआ चकनाचूर।

संबंधित खबरें...

Back to top button