ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

Swara Bhasker Wedding : एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने की शादी, जानें किसके संग शुरू की जिंदगी की नई पारी

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और अपनी शादी की जानकारी दी है। उन्होंने 6 जनवरी को शादी की है। एक्ट्रेस ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज की है। स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो और शेयर की है, जिसमें उनके हाथों पर रची मेहंदी नजर आ रही है।

स्वरा ने शेयर किया वीडियो

स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसको शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “कभी कभी आप किसी चीज को खुद से दूर तलाशते हैं, लेकिन वो चीज आप सबके पास ही होती है। हम प्यार की तलाश कर रहे थे, लेकिन पहले हम दोस्त बने और फिर हम दोनों एक दूसरे को मिल गए। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहाद अहमद। थोड़ी अराजक हूं, लेकिन तुम्हारी हूं! एक्ट्रेस ने आगे रेड हार्ट इमोजी भी ड्रॉप की है।

40 दिन बाद किया खुलासा

स्वरा और फहद ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत 6 जनवरी, 2023 में शादी रचाई। एक्ट्रेस ने 8 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उनका सिर एक मिस्ट्री मैन के हाथ पर रखा नजर आया था। दोनों बेड पर लेटे थे और दोनों में से किसी का भी चेहरा नहीं दिख रहा था। तब भी फैन्स कयास लगा रहे थे कि स्वरा रिलेशनशिप में हैं. स्वरा ने फोटो कैप्शन में हिंट देते हुए लिखा था कि यह शायद प्यार हो सकता है। वहीं शादी का खुलासा स्वरा ने अब लगभग 40 दिनों के बाद किया है।

कौन हैं फहद अहमद?

स्वरा भास्कर ने जिससे शादी की है, वह राजनीतिक दुनिया से ताल्लुक रखते हैं और समाजवादी पार्टी के नेता हैं। महाराष्ट्र सपा युवजन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। फहद, यूपी के बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं। बहुत ही मामूली परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मुस्लिम बंजारा जाति से आते हैं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से इन्होंने पढ़ाई की है। अभी, टाटा इंस्टीट्यूट मुंबई में पीएचडी कर रहे हैं। सीएए एनआरसीसी आंदोलन के दौरान इनकी मुलाकात स्वरा भास्कर से हुई थी। फहद के पिता जर्रार अहमद कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। बहेड़ी की स्थानीय सियासत करते हैं।

स्वरा कई फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

वहीं, स्वरा भास्कर बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। स्वरा ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश से की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान साल 2011 में आई माधवन और कंगना की फिल्म तनु वेड्स मनु से मिली। इस फिल्म के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई फिल्मों दमदार परफॉर्मेंस दीं।

ये भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, सूर्यगढ़ पैलेस में लिए सात फेरे

संबंधित खबरें...

Back to top button