भोपालमध्य प्रदेश

पूर्व IAS वरदमूर्ति मिश्रा ने बनाई नई राजनीतिक पार्टी, मध्य प्रदेश में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

आईएएस बनने के 5 महीने बाद ही नौकरी छोड़ने वाले वरदमूर्ति मिश्रा ने अब राजनीतिक में एंट्री की है। उन्होंने वास्तविक भारत पार्टी (वाभापा) के नाम से नई पॉलिटिकल पार्टी बनाई है। उन्‍होंने स्वयं को इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है। पार्टी ने अगले साल होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

3 महीने पहले किया था पार्टी बनाने का ऐलान

बता दें वरदमूर्ति मिश्रा ने तीन महीने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि सत्ता में शीर्ष पर बैठे लोगों की प्रशासनिक समझ में कमी और दूरदर्शिता के अभाव के कारण आज पूरे मध्य प्रदेश का विकास बाधित हो रहा है। वर्तमान सरकार तो हर मोर्चे पर विफल है।

प्रदेश की जनता के नाम संदेश लिखा

पूर्व IAS मिश्रा ने प्रदेशवासियों के नाम सोशल मीडिया पर एक पत्र जारी कर कहा है कि मैं और मेरे साथी अब एक राजनीतिक पार्टी के रूप में जनता की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। प्रदेश के लोगों के नाम संदेश भी लिखा है। इसमें कहा है कि सरकारों ने जनता को कष्ट के अलावा कुछ नहीं दिया है। उन्होंने पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के लिए अच्छे, समझदार और विनम्र लोगों को आमंत्रित किया है।

राजनीति के लिए छोड़ी IAS की नौकरी

गौरतलब है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के 1996 बैच के अधिकारी वरदमूर्ति मिश्रा को जनवरी 2022 में ही आईएएस संवर्ग मिला था। इसके 5 माह बाद ही उन्होंने जून 2022 को मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के कार्यकारी निदेशक के पद से नौकरी छोड़ दी थी। उन्‍होंने अगस्‍त 2022 में राजनीति में उतरने की घोषणा करते हुए कहा था कि वह इससे पूर्व पूरे मध्‍य प्रदेश का भ्रमण करेंगे। मध्य प्रदेश में तीसरे राजनीतिक विकल्प की जरूरत है। इसकी पूर्ति हमारा दल करेगा, जो लोकलुभावन नारों की राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने का प्रयास करेगा।

ये भी पढ़ें: राजनीति के लिए छोड़ी नौकरी : IAS वरदमूर्ति मिश्रा बनाएंगे नई पार्टी, जानिए क्या कहा…

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button