धर्म

Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज… सुबह ही लग चुका है सूतक, भूलकर भी न करें ये काम

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण आंशिक रूप से देखा जा सकेगा। भारत में ग्रहण होने से इसका सूतक काल मान्य रहेगा। ग्रहण का सूतक सुबह 4 बजे लग चुका है। सूतक के दौरान कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है। आइए जानते हैं क्या हैं वो जरूरी नियम।

कितनी देर का होगा सूर्य ग्रहण?

ये सूर्य ग्रहण 4 घंटे 3 मिनट का होगा। सूर्य ग्रहण दोपहर में 02 बजकर 29 मिनट पर लगेगा और इसका समापन शाम 06 बजकर 32 मिनट पर होगा। भारत में इसकी शुरुआत शाम को 04 बजकर 22 मिनट से होगी और यहां यह सूर्यास्त के साथ ही समाप्त हो जाएगा।

शुभ कार्य और पूजा पाठ वर्जित

ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है। इस वजह से ग्रहण के दौरान शुभ कार्य और पूजा पाठ वर्जित माने जाते हैं। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य पीड़ित हो जाते हैं, जिस कारण सूर्य की शुभता में कमी आ जाती है। सूतक सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले लगता है। भारत में सूतक आज यानी 25 अक्टूबर को ही सुबह 04:22 मिनट से लागू हो गया है।

इन नियमों का करें पालन

  • सूतक काल में न ही भोजन बनाया जाता है और न ही ग्रहण किया जाता। हालांकि बीमार, वृद्ध और गर्भवती महिलाओं के लिए इस तरह के नियम लागू नहीं हैं।
  • यदि भोजन पहले से बना रखा है तो उसमें तुलसी का पत्ता तोड़कर डाल दें। दूध और इससे बनी चीजों, पानी में भी तुलसी का पत्ता डालें। तुलसी के पत्ते के कारण दूषित वातावरण का प्रभाव खाद्य वस्तुओं पर नहीं पड़ता।
  • सूतक लगने के साथ गर्भवती महिलाएं विशेष रूप से ध्यान रखें। सूतक काल से लेकर ग्रहण पूरा होने तक घर से न निकलें और अपने पेट के हिस्से पर गेरू लगाकर रखें। मान्यता है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है।
  • सूतक काल से ग्रहण काल समाप्त होने तक गर्भवती स्त्रियां किसी भी प्रकार की नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल न करें।
  • सूतक काल में घर के मंदिर में भी पूजा पाठ न करें। इसके स्थान पर मानसिक जाप करना फलदायी रहेगा।

देश के प्रमुख शहरों में इस समय देखा जा सकेगा ग्रहण

दिल्ली- शाम 4 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 42 मिनट तक
अमृतसर- शाम 4 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 48 मिनट तक
भोपाल- शाम 4 बजकर 49 मिनट से 5 बजकर 46 मिनट तक
जयपुर- शाम 4 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक
मुंबई- शाम 4 बजकर 49 मिनट से 6 बजकर 09 मिनट तक
रायपुर- शाम 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक

ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2022 : दिवाली के अगले दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, गोवर्धन पूजा की तिथि बदली, जानें कहां दिखाई देगा ग्रहण

10 साल बाद दोबारा दिवाली और सूर्य ग्रहण का संयोग

इस बार दिवाली और सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग देखने को मिला जब दिवाली के अगले दिन बाद ही सूर्य ग्रहण पड़ा। इसी तरह का संयोग 10 साल बाद यानी 2032 में बनेगा जब दिवाली के अगले दिन सूर्य ग्रहण की खगोलीय घटना घटित होगी। इस बार कई ग्रहण और दिवाली पर कई ग्रह खुद की राशि में मौजूद रहेंगे जिसमें गुरु, शनि, बुध और शुक्र ग्रह हैं।

(नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।)

धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button