इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर : नगर निगम की कार्रवाई का विरोध, रिमूवल गाड़ी के आगे लेट गईं महिलाएं; पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को हटाया

हेमंत नागले, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर को लगातार स्वच्छ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नगर निगम हमेशा से फुटपाथ और लेफ्ट पर यातायात प्रभावित करने वाले व्यापारियों को हटा रही है। लेकिन, इसके बावजूद भी व्यापारी हमेशा से फुटपाथ पर ही दुकान लगाते नजर आते हैं। इंदौर नगर निगम द्वारा रिमूवल दस्ते ने सुबह करीब 10 बजे अग्रसेन चौराहे पर गाय को चारा खिलाने वाले फुटपाथ पर व्यापार करने वाले व्यापारियों को हटाया, इसी दौरान महिलाओं ने नगर निगम कर्मचारियों को घेर लिया। साथ ही नगर निगम कर्मचारियों से महिला हाथापाई करती भी नजर आईं।

पुलिस बल मौके पर पहुंचा

नगर निगम द्वारा जब रिमूवल की कार्रवाई की जा रही थी, इसी दौरान दुकान पर काम करने वाली कई महिलाओं ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। वहीं, हंगामे को देखकर पुलिस को भी सूचना दी गई। काफी देर तक नगर निगम और फुटपाथ व्यापारियों के बीच विवाद होते रहा, बात हाथापाई तक आ गई थी। जिसके बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और फुटपाथ पर काम करने वाले व्यापारियों को शांत कराया।

रिमूवल गाड़ी के सामने लेट गईं थी महिलाएं

जहां पर व्यापारी रिमूवल कार्रवाई का विरोध कर रहे थे, वहीं कुछ महिलाएं निगम की गाड़ी के आगे लेट गईं। निगम की महिला अधिकारियों द्वारा महिलाओं को वहां से हटाया गया।

इंदौर की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button