Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Stellantis लाएगी नई C-सेगमेंट Jeep SUV, Tata Sierra के ARGOS प्लेटफॉर्म पर होगी बेस्ड - 2028 में लॉन्च

पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों ऑप्शन में आएगी कॉम्पैक्ट जीप, 4x4 वेरिएंट की भी उम्मीद, रंजनगांव प्लांट में होगा प्रोडक्शन, 50 से ज्यादा ग्लोबल मार्केट्स के लिए डील।
Stellantis लाएगी नई C-सेगमेंट Jeep SUV, Tata Sierra के ARGOS प्लेटफॉर्म पर होगी बेस्ड - 2028 में लॉन्च
रिप्रेजेंटेटिव इमेज।

मुंबई। स्टेलंटिस ने भारत के लिए एक नई C-सेगमेंट जीप SUV को कन्फर्म किया है। यह एक कॉम्पैक्ट जीप SUV होगी, जिसे टाटा सिएरा के ARGOS आर्किटेक्चर पर डेवलप किया जाएगा।इस अपकमिंग SUV में कंबशन (ICE) और इलेक्ट्रिक दोनों पावरट्रेन ऑप्शन्स मिलने की उम्मीद है, साथ ही इसमें 4x4 वेरिएंट का विकल्प भी मिल सकता है।कंपनी इसका प्रोडक्शन पुणे के पास स्थित रंजनगांव प्लांट में करेगी और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 2028 की पहली छमाही (H1 2028) में लॉन्च किया जा सकता है। स्टेलंटिस या टाटा में से किसी ने भी अभी तक इस मॉडल के नाम का खुलासा नहीं किया है। इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और ऑफिशियल लॉन्च डेट का ऐलान अभी बाकी है।बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर 12 अक्टूबर को एक एग्रीमेंट साइन किया गया है, जिसके तहत 50 से अधिक ग्लोबल मार्केट्स के लिए गाड़ियों का प्रोडक्शन किया जाएगा।

Tesla Model Y L हुई पहले से तेज, 61.99 लाख रुपए से शुरू कीमत; 681Km की रेंज बरकरार

यह एक कॉम्पैक्ट जीप होगी

  • स्टेलंटिस ने एक जीप C-SUV की पुष्टि की 
  • उम्मीद है कि यह एक कॉम्पैक्ट जीप होगी
  • इसकी अपनी अलग बॉडी और केबिन होगा
  • इसमें कंबशन और इलेक्ट्रिक दोनों वर्जन होंगे
  • इसे 2028 की पहली छमाही में पेश किया जा सकता है

दोनों कंपनियों में क्या है समझौता

इस समझौते के तहत, टाटा मोटर्स का पैसेंजर व्हीकल डिवीजन, स्टेलंटिस (Stellantis) को अपने व्हीकल आर्किटेक्चर और प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी का एक्सेस देता है। स्टेलंटिस अपनी भारतीय इंजीनियरिंग टीमों के साथ मिलकर इसमें बदलाव करता है। इन वाहनों को रंजनगांव में 50:50 के जॉइंट वेंचर के तहत बनाया जाता है।

2027 में नए अवतार में आ सकती है Toyota Fortuner, टेस्टिंग के दौरान दिखी पहली झलक

कई सेग्मेंट्स में आएगी

जीप (Jeep) की रेंज का विस्तार मिडसाइज SUV जैसे सेगमेंट तक होगा। स्टेलंटिस एशिया-पैसिफिक रीजन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, तियानशु शिन ने कहा- भारत में टाटा मोटर्स की मजबूत क्षमताओं को स्टेलंटिस के ग्लोबल प्रोडक्ट डेवलपमेंट और मार्केट पहुंच के साथ जोड़कर, यह समझौता हमें भारत में बेहतरीन वाहन विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने एक्सपोर्ट की संभावनाओं को बढ़ाने में मदद करेगा।

जानें क्या है ARGOS प्लेटफॉर्म

ARGOS का फुल फॉर्म है - ऑल-टेरेन रेडी, ओम्नी-एनर्जी और ज्योमेट्री स्केलेबल। इसे सबसे पहले 'सिएरा' (Sierra) के साथ पेश किया गया था। सिएरा की लंबाई 4,340 mm और चौड़ाई 1,841 mm है। इसमें 2,730 mm का व्हीलबेस, 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 622 लीटर का बूट स्पेस है। इस प्लेटफॉर्म पर ऑल-व्हील ड्राइव और CNG का विकल्प भी दिया जा सकता है।

संभावित इंजन जो इसमें हो सकता है

सिएरा में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन और नया 1.5-लीटर 'हाइपेरियन' (Hyperion) टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 156 bhp की पावर और 255 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। सिएरा की शुरुआती बुकिंग में डीजल वेरिएंट की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, जीप में कंबशन (पेट्रोल/डीजल) और इलेक्ट्रिक, दोनों तरह के वर्जन होंगे, जो संभवतः सिएरा के पावरट्रेन पर आधारित होंगे। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि जीप अपने लाइनअप में डीजल इंजन को शामिल रखेगी या नहीं।

सिएरा (Sierra) से कैसे अलग हो सकती है

इस जीप SUV में एक अलग बॉडी, एक्सटीरियर और केबिन मिल सकता है। एक्सपोर्ट के लिए इसका लेफ्ट-हैंड-ड्राइव वर्जन भी हो सकता है और 4x4 वेरिएंट लाने पर भी विचार किया जा रहा है। पुणे की एक टीम इस पर काम कर रही है। इस आर्किटेक्चर का मालिकाना हक टाटा के पास है, जो इसे स्टेलंटिस (Stellantis) को लाइसेंस पर देती है। कंपास (Compass) भी एक C-SUV है जिसकी कीमत लगभग 18 लाख रुपये से शुरू होती है। स्टेलंटिस ने अभी यह नहीं बताया है कि नई कार को कंपास के मुकाबले किस तरह पेश किया जाएगा।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts