Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Tesla Model Y L हुई पहले से तेज, 61.99 लाख रुपए से शुरू कीमत; 681Km की रेंज बरकरार

Tesla Model Y L अपडेट के बाद 4.5 सेकंड में 100Km/h की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी क्लेम्ड रेंज 681Km है और एक्स-शोरूम कीमत 61.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Tesla Model Y L हुई पहले से तेज, 61.99 लाख रुपए से शुरू कीमत; 681Km की रेंज बरकरार

टेस्ला ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV Model Y L को अपडेट किया है। अब यह कार पहले के मुकाबले तेजी से रफ्तार पकड़ सकेगी, जबकि इसकी क्लेम्ड रेंज में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कंपनी के मुताबिक, कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 4.5 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 61.99 लाख रुपए से शुरू होती है।

4.5 सेकंड में पकड़ेगी 100Km/h की रफ्तार

टेस्ला Model Y L को मिले अपडेट के बाद अब यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 4.5 सेकंड में पकड़ सकती है। कंपनी का दावा है कि पहले के मुकाबले यह कार 0.5 सेकंड कम समय में इस स्पीड तक पहुंच सकती है। हालांकि, यह अपडेट सभी Model Y L कारों में नहीं मिलेगा। इसका फायदा 1 अक्टूबर 2026 के बाद खरीदी गई कारों में देखने को मिलेगा। कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

681Km की क्लेम्ड रेंज, 15 मिनट में 288Km तक चलेगी

परफॉर्मेंस में सुधार के बावजूद Tesla Model Y L की क्लेम्ड रेंज पहले की तरह 681 किलोमीटर है। इसमें 88kWh का बैटरी पैक दिया गया है। हालांकि, असल ड्राइविंग में कार की रेंज स्पीड, मौसम और ड्राइविंग कंडीशन जैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है। कंपनी के मुताबिक, टेस्ला के सुपरचार्जर से सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर कार 288 किलोमीटर तक चल सकती है। यह SUV 250kW तक की DC फास्ट चार्जिंग और 11kW तक की AC चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Breaking News

डुअल मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप

Tesla Model Y L में डुअल मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप मिलता है। कंपनी ने पावरट्रेन के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन्स जारी नहीं किए हैं। हालांकि, अनुमान के मुताबिक, यह कार 514hp की पावर और 590Nm का टॉर्क दे सकती है। इसकी क्लेम्ड टॉप स्पीड 201 किलोमीटर प्रति घंटा है।

61.99 लाख रुपए से शुरू होती है कीमत

भारत में Tesla Model Y L की एक्स-शोरूम कीमत 61.99 लाख रुपए से शुरू होती है। इसे 6.5 लाख रुपए की डाउन पेमेंट पर खरीदने का विकल्प बताया गया है, जिसके बाद मासिक EMI 49,990 रुपए होगी। कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक डिस्काउंट ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

2027 में नए अवतार में आ सकती है Toyota Fortuner, टेस्टिंग के दौरान दिखी पहली झलक

भारत में चार्जिंग नेटवर्क बढ़ा रही कंपनी

टेस्ला भारतीय बाजार में अपने चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है। कंपनी के नेटवर्क में 20 सुपरचार्जर और 28 डेस्टिनेशन चार्जर हैं। कंपनी 2026 के अंत तक तीन नई साइट्स जोड़ने की तैयारी में है। प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में Tesla Model Y L का मुकाबला BMW iX1 और BYD Sealion 7 जैसी कारों से है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts