भोपालमध्य प्रदेश

प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का दिग्विजय सिंह पर हमला, बोले- जम्मू कश्मीर में पकड़े गए पत्थरबाजों को ट्रेनिंग देने का काम

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा आज सीहोर में भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में पकड़े गए पत्थरबाजों को ट्रेनिंग देने का काम दिग्विजय सिंह ने ही किया होगा।

ये भी पढ़ें: नहीं देखा होगा ऐसा रोमांचक नजारा, कान्हा नेशनल पार्क में बाघिन के लिए भिड़े 2 बाघ, देखें VIDEO

इन बातों में पारंगत हैं दिग्विजय : प्रदेशाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा बुधवार को सीहोर में भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। सांसद वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जब जम्मू कश्मीर में पत्थरबाज पकड़े गए थे, उनका कनेक्शन भोपाल से मिला था। उनको ट्रेनिंग देने का काम दिग्विजय सिंह ने ही किया होगा। वो इन बातों में पारंगत हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह की आदत है वह अनर्गल आरोप और मुद्दे ही लाते हैं।

दिग्विजय ने आज फिर किया ट्वीट

बता दें कि इससे पहले दिग्विजय सिंह ने नीमच में कहा था- मुझे ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि गरीब मुस्लिम लड़कों को पैसे देकर बीजेपी पत्थर फिंकवाती है। जिसका वीडियो जमकर वायरल हुआ। आज फिर दिग्विजय ने ट्वीट में कहा- मैंने जिस जानकारी का उल्लेख कल किया था उसका सोर्स नहीं बताना चाहता था लेकिन जावद क्षेत्र के समाजसेवी पंकज तिवारी ने पहले से इसका उल्लेख किया है। इसकी भी निष्पक्ष जांच होना चाहिए।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button