इंदौर के सबसे बड़े पान सेंटर करणावत ग्रुप के 40 ठिकानों पर GST का छापा, कर चोरी की आशंका में हुई कार्रवाई

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में सबसे बड़े पान कारोबारी करणावत ग्रुप के 40 ठिकानों पर स्टेट जीएसटी ने कार्रवाई की। करणावत समूह अपनी पान शॉप और मेस के लिए पहचाना जाता है। पान मसाला और सिगरेट कारोबार में टैक्स चोरी की आशंका के चलते यह कार्रवाई मंगलवार की शाम को की गई।
एक साथ कई ठिकानों पर मारा छापा
इंदौर के करणावत पान पर मंगलवार (12 मार्च) को स्टेट जीएसटी (GST) विभाग ने लंबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई के चलते करणावत के सभी पान सेंटर, दुकानें जल्द बंद हो गईं। सभी जगह जीएसटी के अधिकारी जांच करने पहुंचे और मौके पर संबंधित थानों का पुलिस बल भी तैनात रहा। इस ग्रुप के प्रमुख गुलाब सिंह चौहान हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1767780051326501259सुपारी का सबसे बड़ा रिटेलर है करणावत
बता दें कि करणावत का सुपारी का सबसे बड़ा खुल्ले यानी रिटेल का कारोबार है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह ग्रुप मुख्य रूप से अपने रिश्तेदारों को ही फ्रेंचाइजी देता है और उन्हें सभी मटेरियल खुद ही सप्लाई करता है। इस ग्रुप के इसी नाम से भोजनालय भी संचालित होते हैं।इनकम टैक्स भी कर चुकी है सर्वे
बता दें कि इनकम टैक्स भी करणावत ग्रुप पर पांच साल पहले सर्वे कर चुकी है। इस सर्वे के दौरान 50 लाख रुपए की अघोषित आय सामने आई थी। मुख्य रूप से कच्चे में काम होने के चलते यह ग्रुप नजरों में आया है। संस्थान के मुख्य दफ्तर साउथ तुकोगंज, कनाड़िया और पीपल्याहाना में स्थित हैं। इस कारोबार को 70 से ज्यादा रिश्तेदारों के साथ जोड़कर खड़ा किया गया है।





















