इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : कार पर चढ़ने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद, चाकू से किया वार; एक की मौत… एक घायल, सभी आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में देर रात कार पर चढ़ने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मृतक के घर के सामने रहते थे आरोपी

बाणगंगा थाना टीआई लोकेश भदौरिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, कुशवाहा नगर थाने में देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दो पक्षों में विवाद हो गया है। आरोपी ऋतिक, हर्ष, महेंद्र, अशोक चौहान, प्रेमलाल दशोरे, अजय पंडित और हितेश प्रजापत के घर के सामने रहने वाले मृतक कोटेश्वर चौरे और उसके साथ खड़े कुलदीप के बीच यह विवाद हुआ।

आरोपियों ने चाकू से किया हमला

पुलिस ने आगे बताया कि, आरोपियों ने कोटेश्वर और कुलदीप पर चाकू से हमला किया। जिसमें कुलदीप के हाथ में चाकू लगा और दूसरा चाकू कोटेश्वर की छाती में जा लगा। कोटेश्वर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कुलदीप का इलाज चल रहा है।

कार पर चढ़ने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

मृतक के परिवार वालों ने बताया कि इलाके में एक गाड़ी खड़ी हुई थी। यह गाड़ी आरोपियों की थी। कोटेश्वर उस गाड़ी पर चढ़कर रास्ता पार कर रहा था। गाड़ी पर चढ़ने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की आरोपियों ने दोनों पर हमला कर दिया और यह हत्या में तब्दील हो गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

(इनपुट- हेमंत नागले) 

ये भी पढ़ें – ज्ञानवापी की तर्ज पर होगा भोजशाला का सर्वे, हाईकोर्ट का आदेश, ASI 6 हफ्ते में सौंपेगी रिपोर्ट

संबंधित खबरें...

Back to top button