राष्ट्रीय

भारतीय वायुसेना का आज 90वां स्थापना दिवस, PM मोदी बोले- राष्ट्र को सुरक्षित करती है वायुसेना

भारतीय वायुसेना आज (8 अक्टूबर) अपना 90वां वायुसेना दिवस मना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने वायुसेना कर्मियों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय वायुसेना ने दशकों से असाधारण निपुणता दिखाई है। उन्होंने राष्ट्र को सुरक्षित किया है और आपदाओं के दौरान हमेशा उल्लेखनीय मानवीय भावना भी दिखाई।

चंडीगढ़ में दिखेगा एयरफोर्स का जोश

पहली बार किसी एयरबेस से बाहर चंड़ीगढ़ (Chandigarh) की सुप्रसिद्ध सुखना लेक (Sukhna Lake) के आसमान में वायुसेना की ताकत का नजारा सामने आएगा, जिसकी गड़गड़हाट चीन से लेकर पाकिस्तान तक की सीमाओं तक सुनाई पडे़गी। चंडीगढ़ के सुकना लेक परिसर में परेड होगी, उसके बाद वायुसेना चीफ वीआर चौधरी सलामी लेंगे। इस बार 80 एयरक्राफ्ट शो में हिस्सा ले रहे हैं।

अपना पराक्रम दिखाएंगे लड़ाकू विमान

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर चौधरी ने चंडीगढ़ में परेड का निरीक्षण किया। यह परेड बेहद खास होने वाली है। मिग-29, ध्रुव, जगुआर, चिनूक, तेजस, राफेल और सुखोई जैसे लड़ाकू विमान एयर शो में अपना पराक्रम दिखाएंगे। भारतीय वायुसेना का गठन 8 अक्टूबर, 1932 को हुआ था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि भारत को अपने मेन एंड विमेन इन ब्लू पर गर्व है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह आज चंडीगढ़ में एयरफोर्स डे सेलिब्रेशन में हिस्सा लेंगे। भारतीय वायुसेना समय-समय पर अपनी क्षमताओं को साबित किया है। भारतीय वायुसेना अब तक पाकिस्तान और चीन के खिलाफ युद्ध में अपना लोहा मनवा चुकी है।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button