Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play

Breaking News

ग्वालियर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को मारी टक्कर, एक की मौत

Follow on Google News
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी है। इस हादसे में मामा की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं भांजा घायल बताया जा रहा है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा गिरवाई में एबी रोड पर हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ये भी पढ़ें : सतना में भीषण सड़क हादसा : परिवार के दो बच्चों सहित 4 की मौत

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि घटना के समय डंपर चालक की रफ्तार तेज थी। इस दौरान डंपर ने आगे जा रहे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें से एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस डंपर के नंबर से उसके चालक की तलाश कर रही है। ये भी पढ़ें : पुणे में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार पिकअप ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 2 लोगों की मौत, 30 घायल

डंपर चालक पर मामला दर्ज

ये हादसा गिरवाई थाना अंतर्गत एबी रोड के पास हुआ है। जिसमें पनिहार निवासी 50 वर्षीय मामा राकेश दुबोलिया की मौके पर मौत हो गई। वहीं अंबाह निवासी भांजा बंटी शर्मा घायल है। मामा-भांजे शादी में जाने के लिए घर के लिए निकले थे। तभी अचानक हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस ने डंपर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts