सतना में भीषण सड़क हादसा : परिवार के दो बच्चों सहित 4 की मौत
जीतनगर में ट्रक ने कार को टक्कर मार दी और करीब 50 फीट तक घसीटता ले गया।
मैहर थाना अंतर्गत जीतनगर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दंपति और उनके दो बच्चों की दर्दनाक मौत हुई है। बता दें कि जीतनगर में ट्रक ने कार को टक्कर मार दी और करीब 50 फीट तक घसीटता ले गया। ये घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है।
[caption id="attachment_10570" align="aligncenter" width="343"]
पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ा।[/caption]
कार में फंसा सत्यम उपाध्याय।[/caption]
पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ा।[/caption]
सतना से मैहर जा रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, सतना में एक विवाह समारोह में शामिल होने आया था परिवार। बता दें कि मैहर स्थित उपाध्याय मोबाइल के संचालक सत्यम उपाध्याय, पत्नी मेनका, 10 साल की बेटी इशानी और 8 साल के बेटे स्नेह के साथ सतना से वापस मैहर लौट रहे थे। तभी अचानक रास्ते में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक काफी दूर तक कार को घसीटता ले गया। इस हादसे में कार सवार परिवार की मौत हो गई। [caption id="attachment_10569" align="aligncenter" width="371"]
कार में फंसा सत्यम उपाध्याय।[/caption]











