Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पुणे में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार पिकअप ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 2 लोगों की मौत, 30 घायल

पुणे के पास आलंदी में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। तेज रफ्तार पिकअप ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौं‍द दिया। इस हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 30 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 6 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि कार्तिक एकादशी उत्सव में शामिल होने जा रहे थे श्रद्धालु। हालंकि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पिकअप ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। [caption id="attachment_10812" align="aligncenter" width="386"] तेज रफ्तार पिकअप ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा।[/caption]

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कार्तिक एकादशी के मौके पर श्रद्धालुओं का समूह ट्रैक्टर से जुड़ी पालकी के साथ डिंडी आलंदी के लिए निकले थे। शनिवार सुबह अलंदी के रास्ते में खालापुर तालुका के उम्ब्रे गांव के पास पालकी जैसे ही पहुंची तभी अचानक पीछे से आ रही पिकअप ट्रक ने इस काफिले में शामिल कई लोगों को रौंद दिया। घायल श्रद्धालुओं को 6 एम्बुलेंस की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1464458606187724803?s=20[/embed] राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts