राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में बर्फीले तूफान का अलर्ट… हिमस्खलन की चेतावनी जारी

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर इन दिनों पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और कड़ाके की ठंड से घिरा हुआ है। लगातार दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। कई जिलों में बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बांदीपोरा, बारामूला, डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी जिलों में ‘मध्यम खतरे’ के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। एक आधिकारिक बयान में कहा कि अगले 24 घंटों में कुपवाड़ा जिले में 2 हजार मीटर से ऊपर के इलाकों में हिमस्खलन होने की संभावना है। यह खतरा उच्च स्तर का है।

गांदरबल के सोनमर्ग क्षेत्र में आया बर्फीला तूफान

इससे पहले गांदरबल जिले के सोनामर्ग में बर्फीला तूफान आया। 11 जनवरी को सोनमर्ग क्षेत्र में बालटाल-जोजिला के पास हिमस्खलन हुआ। तूफान की वजह से कारगिल का रास्ता बंद हो गया।

‘चिल्लई कलां’ की चपेट में कश्मीर

कश्मीर वर्तमान में ‘चिल्लई कलां’ की चपेट में है, 40 दिनों की सबसे कठोर मौसमी अवधि में बर्फबारी की संभावना अधिकतम और सबसे अधिक होती है। चिल्लई कलां 21 दिसंबर को शुरू होता है और 30 जनवरी को समाप्त होता है।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button