MP में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन की सौगात, सीएम शिवराज बोले- अच्छा काम करने वाली आंगनबाड़ियां होंगी सम्मानित

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। आज सीएम शिवराज सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'पोषण अभियान' के अंतर्गत सीहोर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1,465 स्मार्ट फोन का वितरण किया।
ये भी पढ़ें: CM शिवराज से मिले ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य, सम्मान स्वरूप भेंट किया बैट
सरकारी योजना का ठीक से लाभ मिले
सीएम शिवराज अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी में आपको यह सुनिश्चित करना है कि उसे सरकारी योजना का ठीक से लाभ मिले और दूसरा अगर समाज के सहयोग से आंगनबाड़ी की कमियों को ठीक कर सकते हैं तो करने का प्रयास जरूर करें। सीएम ने कहा कि आज आंगनबाड़ी की मेरी बहनों को दिया गया स्मार्टफोन उन सभी 11 रजिस्टर की दुविधा दूर करेगा, जिसे लेकर उन्हें गांव-गांव घर-घर घूमना पड़ता था। अब एक ही जगह पूरी एंट्री करने से उन्हें आसानी रहेगी। यह सुविधा पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी। ये भी पढ़ें: CM शिवराज ने कोरोना संक्रमण की समीक्षा की, MP में पाबंदियों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बातएक आंगनबाड़ी जरूर गोद लें: सीएम
सीएम शिवराज ने कहा कि सीहोर जिला और पूरा प्रदेश कुपोषण से पूरी तरह मुक्त हो, इसका प्रयास लगातार कर रहे हैं। मैंने इंटीरियर गांव मथार की आंगनबाड़ी गोद ली है, मैं जल्दी ही उसे देखने जाऊंगा। एक भोपाल की आंगनबाड़ी भी गोद ले रहा हूं। मेरा सभी गणमान्य नागरिकों से आग्रह है कि एक आंगनबाड़ी गोद जरूर लें। जिन लोगों ने आंगनबाड़ी गोद ली है, उन सभी के साथ फरवरी माह में ही वर्चुअल रूप से बैठक करेंगे और आंगनबाड़ी के संबंध में चर्चा करेंगे। हम सभी उसी आंगनबाड़ी केंद्र में बैठेंगे जिसे हमने गोद ली है।



















