Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंगरौली बैंक डकैती का मुख्य आरोपी फंटूस बिहार से गिरफ्तार, पीयूषराज की साजिश पर साथियों के साथ की थी रेकी

सिंगरौली के बैढ़न में 17 अप्रैल को बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई बैंक डकैती के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फंटूस कुमार यादव उर्फ ननकी को बिहार के हिलसा बाजार से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर 79 हजार रुपए नकद, मोबाइल, दो अपाचे बाइक और हेलमेट बरामद किए गए हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
सिंगरौली बैंक डकैती का मुख्य आरोपी फंटूस बिहार से गिरफ्तार, पीयूषराज की साजिश पर साथियों के साथ की थी रेकी
सिंगरौली। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया।

सिंगरौली। बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 17 अप्रैल को हुई सनसनीखेज बैंक डकैती के मामले में सिंगरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डकैती के मुख्य आरोपियों में शामिल फंटूस कुमार यादव उर्फ ननकी (22 वर्ष) निवासी खीरूबिगहा, जिला नालंदा, बिहार को 1 सितंबर को हिलसा बाजार से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर 79 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन, दो अपाचे मोटरसाइकिल और हेलमेट बरामद किए गए हैं।

चार साथियों के साथ आया था

पुलिस पूछताछ में फंटूस ने बताया कि डकैती की योजना पीयूषराज जायसवाल ने बनाई थी। योजना के तहत वह कमलेश, पंकज, राजेश और छोटू के साथ घटना से पहले सिंगरौली आया था। सभी ने बैंक और आसपास के क्षेत्र की रेकी की। इसके बाद 17 अप्रैल को वारदात को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गए। फरारी के दौरान दोनों बाइकें झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में छोड़ दी गई थीं।

ये भी पढ़ें: शिवपुरी में 12 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पुलिस ने पकड़ा

25 अप्रैल को तालाब के पास मिली थीं बाइकें

मेराल क्षेत्र में तालाब के पास दोनों बाइक और हेलमेट लावारिस मिले थे, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित रख लिया था। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ और निशानदेही पर इन्हें सिंगरौली पुलिस ने जब्त किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

कार्रवाई पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा, पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत, उप पुलिस महानिरीक्षक हेमंत सिंह चौहान के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. के मार्गदर्शन में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा और नगर पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुमार के नेतृत्व में टीम ने बिहार पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवम सिंह चौहान, विनय शुक्ला, उदयचंद करिहार, पवन सिंह, अमन वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक अरविंद द्विवेदी, मुनीन्द्र देव पाण्डेय, प्रधान आरक्षक राय सिंह, अनूप मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, प्रशांत विश्वकर्मा तथा आरक्षक गौतम कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर फरार अन्य आरोपियों और डकैती की शेष रकम की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में 15 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख का माल जब्त

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts