Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवपुरी में 12 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पुलिस ने पकड़ा

शिवपुरी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लाख रुपए की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम बल्लू उर्फ बलराम गुर्जर है, जो पहले से ही दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों सहित 4 आपराधिक मुकदमों में संलिप्त रहा है।
शिवपुरी में 12 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पुलिस ने पकड़ा
शिवपुरी में 12 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

शिवपुरी। पुलिस ने आरोपी के पास से 62.16 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपए आंकी गई है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया, वहीं अब नशे की खेप के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

मुखबिर से मिली थी तस्कर की सूचना

कोतवाली टीआई रोहित दुबे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कठमई खेल मैदान के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और घेराबंदी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: NEET मेरिट विवाद पर NSUI का हल्ला बोल: खाली थाली लेकर स्वास्थ्य मंत्री के निवास की ओर मार्च, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश

पुलिस को अपनी तरफ आते देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे घेरकर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास 62.16 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपए आंकी गई है।

Breaking News

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 4 मामले

पकड़े गए आरोपी की पहचान बल्लू उर्फ बलराम गुर्जर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से ही दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों सहित 4 आपराधिक मुकदमों में लिप्त रहा है। सोमवार को पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया।

ये भी पढ़ें: रायपुर में पानी की किल्लत पर डिजिटल वार,15 टंकियां SCADA से जुड़ेंगी, स्मार्ट मीटर से तय होगा बिल

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आया था और इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts