Adnan Sami की मां नौरीन सामी का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सिंगर ने लिखा भावुक पोस्ट

एंटरटेनमेंट डोस्क। मशहूर सिंगर अदनान सामी की मां नौरीन सामी खान का निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि, नौरीन पिछले लंबे समय से उम्र संबंधित बीमारियों का इलाज करवा रही थीं। जिसके बाद 7 अक्टूबर को उन्होंने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बारे में खुद अदनान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को जानकारी दी है। गायक ने एक भावपूर्ण नोट लिखते हुए अपनी मां की तस्वीर भी शेयर की है।
अदनान ने साझा किया भावुक नोट
अदनान ने पोस्ट शेयर कर लिखा- 'बहुत दुख के साथ मैं अपनी प्यारी मां बेगम नौरीन सामी खान के निधन की खबर आप सभी को दे रहा हूं... हम गहरे दुख में डूबे हुए हैं। इस खबर को सुनने के बाद से सभी को जबरदस्त झटका लगा है। वह एक अविश्वसनीय महिला थीं, जिन्होंने हर व्यक्ति के साथ बड़े मान-सम्मान से बात की, उनके साथ प्यार और खुशी से रहीं। हम उन्हें बहुत याद करेंगे। कृपया उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। अल्लाह हमारी प्यारी मां को जन्नत-उल-फिरदौस में आशीर्वाद दे...आमीन।'




















