नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में पुर्तगाल ने लक्जमबर्ग को 5-0 से रौंद दिया। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (36) ने 3 शानदार गोल दागे। हालांकि वह एक गोल दागने से चूक गए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि यदि यह गोल हो जाता तो यह शायद रोनाल्डो के करियर के सबसे बेहतरीन गोल में से एक होता। पर अफसोस कि यह हो नहीं पाया।
Cristiano Ronaldo is denied his hat trick after a top-notch save on a sensational bicycle kick attempt ?
(via @ESPNFC) pic.twitter.com/79rLaJB9R6
— Planet Fútbol (@si_soccer) October 12, 2021
रोनाल्डो ने किए तीन गोल
बता दें कि रोनाल्डो ने 8वें और 13वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया। वहीं, 87वें मिनट में हेडर से गोल दागा। रोनाल्डो के पास दूसरे हाफ के 68वें मिनट में एक ही मैच में 4 गोल करने का मौका था। पर वह इससे चूक गए। ब्रूनो फर्नांडीज ने राइट फ्लैंक से रोनाल्डो को शानदार क्रॉस (पास) दिया।
حرام عليك يا الحارس ???
Via @BilalHD24 pic.twitter.com/xZkQRNUjdy
— Vedeo (@FCBMedia10_) October 12, 2021
रोनाल्डो के फैंस निराश
पांच बार के बेलोन डी’ओर विजेता रोनाल्डो ने भी हवा में बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहले तो बॉल को रोका, फिर उसे हवा में उछालकर बाइसाइकिल (ओवरहेड) किक लगाई। यह किक भी परफेक्ट थी लेकिन तभी लक्जमबर्ग के गोलकीपर एंथोनी मॉरिस ने गेंद को हाथ से दूसरी ओर मोड़ दिया। इस गोल के न होने से रोनाल्डो के फैंस काफी निराश दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी दिए।