भोपालमध्य प्रदेश

MP Corona Update : 24 घंटे में फिर बढ़े कोरोना के नए मामले… एक्टिव मरीजों की संख्या एक हजार पार, जानें क्या है रिकवरी रेट

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 141 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 169 लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में इस समय एक्टिव केस की संख्या 1103 है। गुरुवार को 5 हजार 626 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

प्रदेश में कोरोना पर एक नजर

नए केस : 141

कुल मामले : 10,51,986

कुल मौतें : 10,763

एक्टिव केस : 1,103

कुल रिकवरी : 10,40,120

ये भी पढ़ें- Corona Alert : सावधान! देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार… बच्चे भी हो रहे संक्रमित, इस वजह से बढ़ रहे मामले

एमपी कोरोना वैक्सीनेशन अपडेट

12 से 14 आयुवर्ग (प्रथम डोज)– 2,335,823

12 से 14 आयुवर्ग (द्वितीय डोज)– 1,463,755

15 से 17 आयुवर्ग (प्रथम डोज)– 4,185,508

15 से 17 आयुवर्ग (द्वितीय डोज)– 3,406,500

कुल प्रथम डोज (18 से 45 आयुवर्ग)– 54,062,171

कुल द्वितीय डोज (18 से 45 आयुवर्ग)– 53,875,325

18+ आयु वर्ग के प्रिकॉशन डोज– 6,302,268

क्या है संक्रमण दर ?

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मध्यप्रदेश में संक्रमण दर 2.51% है। इसी के साथ रिकवरी रेट 98.87% पहुंच गई है। वैक्सीनेशन की बात करें तो प्रदेश में अब तक 12 करोड़ 65 लाख 66 हजार 216 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button