अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के ओहियो में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत; हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस

अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई है। अब अमेरिका के ओहियो में गोलीबारी हुई है। इस दौरान 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, ओहियो के बटलर टाउनशिप का मामला है। बता दें कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गया है। अमेरिका की पुलिस और जांच एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

हमलावर की हुई पहचान

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के ओहियो में गोलीबारी की ये घटना शुक्रवार को हुई है। बटलर टाउनशिप पुलिस प्रमुख जॉन पोर्टर के अनुसार संदिग्ध हमलावर की पहचान स्टीफन ए मार्लो के रूप में हुई है। उन्होंने बताया है कि माना जा रहा है कि मार्लो के पास हथियार हैं। जिसके कारण उससे लोगों को खतरा अभी बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- अमेरिका में फिर गोलीबारी: इंडियाना के ग्रीनवुड फ्रायर मॉल में अंधाधुध फायरिंग, हमलावर सहित 4 की मौत

वारदात के बाद कार से भागा हमलावर

जांच एजेंसी FBI का कहना है कि उसने लेक्सिंगटन, केंटकी, इंडियानापोलिस और शिकागो में अपने सूत्रों से बातचीत की है। जिसके अनुसार मार्लो के इन्हीं में से किसी शहर में छिपे होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मार्लो की लंबाई 5 फुट 11 इंच है और उसका वजन करीब 72 किलोग्राम है। उसकी उम्र करीब 39 साल है। बताया जा रहा है कि उसने पीली टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए थे। वह वारदात के बाद 2007 मॉडल की सफेद फोर्ड एज कार से भागा था।

पुलिस कर रही वारदात की जांच

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास मार्लो के संबंध में कोई भी सूचना हो तो वह एफबीआई से संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि हाल ही में इस इलाके में हुई ये सबसे हिंसात्मक वारदात है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि इस हमले का कारण क्या था, या फिर हमलावर मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

ये भी पढ़ें- थाईलैंड के नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 13 लोगों की मौत; 35 घायल

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button