Share Market Today:निफ्टी 78 अंक गिरकर 23405 पर बंद, सेंसेक्स 304 अंक टूटा; IT इंडेक्स 5% से ज्यादा टूटा

भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई जहां निफ्टी 78 अंक गिरकर 23405 पर बंद हुआ और सेंसेक्स भी 304 अंक टूटा। वहीं आईटी इंडेक्स में 5% से अधिक की भारी गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है
निफ्टी 78 अंक गिरकर 23405 पर बंद, सेंसेक्स 304 अंक टूटा; IT इंडेक्स 5% से ज्यादा टूटा
AI Generated Image

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 304 अंक टूटकर बंद हुआ जबकि निफ्टी 78 अंक फिसलकर 23,405 के स्तर पर आ गया। दिनभर बाजार पर बिकवाली का दबाव बना रहा और विशेषकर आईटी सेक्टर के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। IT इंडेक्स 5% से ज्यादा टूट गया जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1780482923369

ये भी पढ़ें: ICICI Prudential AMC को SEBI की चेतावनी: निवेशक शिकायत की जांच के बाद जारी हुआ वार्निंग लेटर, कंपनी बोली- कारोबार पर नहीं पड़ेगा कोई असर

/img/116/1780482956185

क्यों गिरा शेयर बाजार?

बाजार में कमजोरी के पीछे कई बड़े कारण रहे। सबसे प्रमुख वजह पश्चिम एशिया में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव रहा। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ती तनातनी ने ग्लोबल निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे माहौल में निवेशक जोखिम वाले एसेट्स से दूरी बनाना पसंद करते हैं जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया। दूसरा बड़ा कारण विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को भारतीय बाजार में करीब 8,363 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। पिछले सात कारोबारी दिनों में उनकी कुल बिकवाली 33 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रही है जबकि बीते एक महीने में वे 71 हजार करोड़ रुपए से अधिक की निकासी कर चुके हैं।

मानसून के अनुमान ने भी बढ़ाई चिंता

बाजार पर दबाव बढ़ाने वाला एक अन्य कारण भारतीय मौसम विभाग (IMD) का ताजा मानसून अनुमान रहा। विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के अनुमान को 92% से घटाकर 90% कर दिया है। इससे कृषि उत्पादन, ग्रामीण मांग और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। इसी वजह से निवेशकों का रुख सतर्क बना रहा।

एशियाई बाजारों का मिला-जुला प्रदर्शन

एशियाई बाजारों में कारोबार मिला-जुला रहा। जापान का निक्केई इंडेक्स मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ और इसमें करीब 2.5% की तेजी दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी मामूली बढ़त में रहा। वहीं हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.5% से ज्यादा गिर गया जिससे क्षेत्रीय बाजारों में कमजोरी का संकेत मिला।

ये भी पढ़ें: RBI ने खारिज की गोल्ड बेचने की खबर: ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट पर दिया जवाब, कहा- खजाने में सुरक्षित है 880 टन से ज्यादा सोना

घरेलू संस्थागत निवेशकों ने दिया सहारा

हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बाजार को कुछ हद तक संभालने की कोशिश की। बुधवार को DIIs ने करीब 9,589 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की। पिछले सात दिनों में उनकी कुल खरीदारी 31 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा और पिछले एक महीने में 92 हजार करोड़ रुपए से अधिक रही है। इसके बावजूद विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली बाजार पर हावी रही।

ये भी पढ़ें: ICICI Prudential AMC को SEBI की चेतावनी: निवेशक शिकायत की जांच के बाद जारी हुआ वार्निंग लेटर, कंपनी बोली- कारोबार पर नहीं पड़ेगा कोई असर

IT शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा दबाव आईटी सेक्टर पर रहा। ग्लोबल अनिश्चितता और विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते TCS, Infosys, HCLTech और Wipro जैसे बड़े आईटी शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। इसी वजह से IT इंडेक्स 5% से ज्यादा टूट गया और पूरे बाजार की चाल कमजोर पड़ गई।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts