PlayBreaking News

ICICI Prudential AMC को SEBI की चेतावनी:निवेशक शिकायत की जांच के बाद जारी हुआ वार्निंग लेटर, कंपनी बोली- कारोबार पर नहीं पड़ेगा कोई असर

SEBI ने ICICI Prudential AMC को निवेशक पात्रता जांच में देरी के मामले में चेतावनी जारी की है। कंपनी ने कहा है कि इस वार्निंग लेटर का कारोबार, आय या संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
Follow on Google News
निवेशक शिकायत की जांच के बाद जारी हुआ वार्निंग लेटर, कंपनी बोली- कारोबार पर नहीं पड़ेगा कोई असर

देश की प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल ICICI Prudential Asset Management Company को SEBI से वार्निंग लेटर मिला है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 2 जून 2026 को ईमेल के जरिए यह पत्र प्राप्त हुआ। यह चेतावनी ICICI Prudential Strategic Alpha Fund से जुड़े एक निवेशक की शिकायत की जांच के बाद जारी की गई है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि SEBI की इस कार्रवाई का उसके कारोबार, आय या रोजमर्रा के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

क्या है पूरा मामला?

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक SEBI ने 25 मई 2026 को यह वार्निंग लेटर जारी किया था जो कंपनी को 2 जून को प्राप्त हुआ। मामला ICICI Prudential Strategic Alpha Fund की एक स्कीम में निवेश करने वाले निवेशक की शिकायत से जुड़ा है। जांच के दौरान SEBI ने पाया कि निवेश स्वीकार करने से पहले संबंधित निवेशक की पात्रता की पुष्टि करने की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं की गई थी। नियमों के अनुसार निवेशक की पात्रता जांच पहले की जानी चाहिए थी लेकिन इसमें देरी हुई।

निवेश राशि लौटाई, मुआवजा भी दिया

कंपनी के अनुसार बाद में आवश्यक जांच पूरी होने के बाद निवेशक की जमा राशि वापस कर दी गई। इसके साथ ही देरी और असुविधा के लिए निवेशक को अतिरिक्त मुआवजा भी दिया गया। SEBI ने इसी प्रक्रियागत चूक और देरी को गंभीरता से लेते हुए कंपनी को चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़ें: RBI MPC Meeting: आज से शुरू होगी RBI की अहम बैठक, ब्याज दर में कटौती की उम्मीद कम; रेपो रेट पर टिकी नजरें

आर्थिक जुर्माना या प्रतिबंध नहीं

ICICI Prudential AMC ने अपने बयान में कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक चेतावनी है। इसमें किसी प्रकार का आर्थिक दंड, जुर्माना या कारोबारी प्रतिबंध शामिल नहीं है। कंपनी का कहना है कि उसने नियामकीय नियमों का पालन करते हुए पूरी जानकारी शेयर बाजार को उपलब्ध करा दी है और भविष्य में ऐसी प्रक्रियाओं को और मजबूत बनाने पर काम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: US Tariff on India: ट्रेड वार्ता के बीच भारत पर 12.5% अतिरिक्त टैरिफ की तैयारी, अमेरिका की नई सूची में 54 देश शामिल

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts